Mumbai Indians IPL 2023: मुंबई इंडियंस में एक और बदलाव, इस पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज को बनाया कप्तान, जयवर्धने का स्थान लेंगे

Mumbai Indians IPL 2023: 2019 में दक्षिण अफ्रीका का मुख्य कोच नियुक्त किया गया था जहां उनके नाम पर टेस्ट मैचों में 11, वनडे में 12 और टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 23 जीत दर्ज हैं।

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: September 16, 2022 9:08 PM

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई इंडियंस में मार्क बाउचर का स्वागत करते हुए हमें खुशी हो रही है।मुंबई इंडियंस की विरासत को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाएंगे।मार्क बाउचर दक्षिण अफ्रीका की पुरुष राष्ट्रीय टीम के मुख्य कोच हैं।

Mumbai Indians IPL 2023: दक्षिण अफ्रीका के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज मार्क बाउचर को आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) सत्र के लिए मुंबई इंडियंस का कोच नियुक्त किया गया है। फ्रेंचाइजी ने शुक्रवार को यह घोषणा की। यह 45 वर्षीय पूर्व क्रिकेटर श्रीलंका के पूर्व कप्तान माहेला जयवर्धने का स्थान लेंगे जिन्हें फ्रेंचाइजी ने हाल में अपना वैश्विक प्रमुख नियुक्त किया था।

बाउचर दक्षिण अफ्रीका की पुरुष राष्ट्रीय टीम के मुख्य कोच हैं। उन्होंने इस सप्ताह के शुरू में घोषणा की थी कि वह आगामी टी-20 विश्वकप के बाद अपना पद छोड़ देंगे। बाउचर ने यहां जारी विज्ञप्ति में कहा,‘‘ मुंबई इंडियंस का मुख्य कोच नियुक्त किया जाना सम्मान और सौभाग्य की बात है।

मुंबई इंडियंस का इतिहास और उपलब्धियां उसे खेल जगत की सबसे सफल फ्रेंचाइजी में शामिल करते हैं। मैं इस चुनौती के लिए तैयार हूं।’’ दुनिया के सबसे सफल विकेटकीपरों में से एक बाउचर के नाम पर टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक शिकार का रिकॉर्ड दर्ज है। बाउचर संन्यास लेने के बाद दक्षिण अफ्रीका की शीर्ष स्तर की क्रिकेट फ्रेंचाइजी टाइटंस के कोच बने थे।

उनके रहते हुए टाइटंस ने पांच घरेलू खिताब जीते। उन्हें 2019 में दक्षिण अफ्रीका का मुख्य कोच नियुक्त किया गया था जहां उनके नाम पर टेस्ट मैचों में 11, वनडे में 12 और टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 23 जीत दर्ज हैं। रिलायंस जिओ के चेयरमैन आकाश अंबानी ने कहा,‘‘ मुंबई इंडियंस में मार्क बाउचर का स्वागत करते हुए हमें खुशी हो रही है। मैदान के अंदर और बाहर उन्होंने अपनी विशेषज्ञता साबित की है और उम्मीद है कि वह मुंबई इंडियंस की विरासत को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाएंगे।’’ 

टॅग्स :मुंबई इंडियंसIPLरोहित शर्मानीता अंबानीआईपीएल 2023IPL 2023 
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या