mumbai indians capetown 2023: मुंबई इंडियंस ने किया बदलाव, इस पूर्व खिलाड़ी को बनाया मुख्य कोच, जानें बल्लेबाजी और क्षेत्ररक्षण कोच की जिम्मेदारी किसे, यहां देख टीम लिस्ट

mumbai indians capetown 2023: दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज हाशिम अमला बल्लेबाजी कोच होंगे। फ्रेंचाइजी ने शुरुआती दक्षिण अफ्रीका टी20 लीग से पहले इसकी घोषणा की।

By सतीश कुमार सिंह | Published: September 15, 2022 2:48 PM

Open in App
ठळक मुद्देक्षेत्ररक्षण कोच की जिम्मेदारी न्यूजीलैंड के पूर्व खिलाड़ी और मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज जेम्स पामेंट को सौंपी गयी है।पूर्व दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर रॉबिन पीटरसन महाप्रबंधक होंगे।टूर्नामेंट जनवरी - फरवरी में खेला जायेगा। 

mumbai indians capetown 2023: मुंबई इंडियंस में बदलाव का दौर शुरू हो गया है। पहली बार खिलाड़ी की नीलामी से पहले एमआई केपटाउन ने दक्षिण अफ्रीकी प्रीमियर टी20 क्रिकेट लीग के उद्घाटन SA20 के लिए अपने कोचिंग स्टाफ की घोषणा की है। टूर्नामेंट के लिए नीलामी 19 सितंबर को केपटाउन में होनी है।

टीम में साइमन कैटिच, हाशिम अमला, जेम्स पैमेंट और रॉबिन पीटरसन शामिल हैं।आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस का हाल बहुत ही खराब था। टीम अंतिम स्थान पर थी। पूर्व आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर साइमन कैटिच गुरुवार को मुंबई इंडियंस केप टाउन का मुख्य कोच नियुक्त किया गया।

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज साइमन कैटिच टीम के मुख्य कोच के रूप में काम करेंगे, जबकि दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज खिलाड़ी हाशिम अमला टीम के बल्लेबाजी कोच के रूप में काम करेंगे। साइमन के पास मैदान पर काफी अनुभव है। हाशिम अमला भरोसेमंद खिलाड़ी हैं। सबसे तेज 2000, 3000, 4000, 5000, और 6000 एकदिवसीय रन के रिकॉर्ड हैं।

दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज हाशिम अमला बल्लेबाजी कोच होंगे। फ्रेंचाइजी ने शुरुआती दक्षिण अफ्रीका टी20 लीग से पहले इसकी घोषणा की। इनके अलावा टीम में क्षेत्ररक्षण कोच की जिम्मेदारी न्यूजीलैंड के पूर्व खिलाड़ी और मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज जेम्स पामेंट को सौंपी गयी है और एक अन्य पूर्व दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर रॉबिन पीटरसन महाप्रबंधक होंगे।

कैटिच ने मीडिया विज्ञप्ति में कहा, ‘‘मुंबई इंडियंस केप टाउन के मुख्य कोच के पद की पेशकश किया जाना सम्मान की बात है। एक नयी टीम बनाना हमेशा ही विशेष होता है जिसमें कौशल निखारना और टीम संस्कृति तैयार करना शानदार होगा। ’’ अमला ने कहा, ‘‘मैं मुंबई इंडियंस केप टाउन के लिये इस जिम्मेदारी को उठाने के लिये रोमांचित हूं।

मुंबई इंडियंस के मालिकों, प्रबंधन और मेरे मैनेजर का धन्यवाद जिनकी बदौलत यह काफी सरल रहा। ’’ मुंबई इंडियंस केपटाउन ने अभी तक पांच खिलाड़ियों - कागिसो रबाडा, डेवाल्ड ब्रेविस, राशिद खान, सैम कुरेन और लियाम लिविंगस्टोन - से करार करने की घोषणा की है। यह टूर्नामेंट जनवरी - फरवरी में खेला जायेगा। 

टॅग्स :मुंबई इंडियंसदक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीमऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या