महेंद्र सिंह धोनी के घर आया नया मेहमान, पत्नी साक्षी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया दिल छू लेने वाला वीडियो

महेंद्र सिंह धोनी की पत्‍नी साक्षी सिंह रावत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया जो वायरल हो रहा है।

By अमित कुमार | Published: May 07, 2021 9:46 PM

Open in App
ठळक मुद्देआईपीएल के सस्पेंड होने के बाद माही भी अपने घर लौट चुके हैं।धोनी की टीम आईपीएल के सात मैचों में पांच में जीत हासिल की थी।चेन्नई सुपर किंग्स इस सीजन ट्राफी जीतने की दावेदार मानी जा रही थी।

भारत के महान कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्‍नी साक्षी सिंह रावत अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। धोनी आईपीएल से वापस अपने घर पांची लौट आए हैं। धोनी के वापस आने के साथ ही उनके घर में एक नए मेहमान ने भी दस्तक दे दी है। साक्षी ने इस नए मेहमान का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। 

ये नया मेहमान कोई और नहीं बल्कि एक घोड़ा है जिसका नाम चेतक रखा गया है। इंस्‍टाग्राम पर साक्षी ने चेतक का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो पर फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। साक्षी ने लिखा- चेतक, आपका हमारे घर में स्वागत है। जब आप लिली ( धोनी का पालतू कुत्ता) से मिले तो आपने एक सच्चे जेंटलमैन की तरह भद्र व्‍यवहार किया। आप हंसी- खुशी हमारे फैमिली पैक में स्वीकार किए जाते हैं।  

आईपीएल 2021 में चेन्नई सुपरकिंग्स शानदार प्रदर्शन कर रही थी। लेकिन कोरोना वायरस के कारण टूर्नामेंट को बीच में ही रोकना पड़ गया था। केंद्र ने दिल्ली उच्च न्यायालय को  बताया कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के सभी मैचों को टाल दिया गया है और इसलिए राष्ट्रीय राजधानी में निर्धारित खेलों को रोकने संबंधी याचिका में अब कुछ बचता नहीं है। 

आईपीएल मैचों के स्थगन की जानकारी सॉलीसीटर जनरल तुषार मेहता ने मुख्य न्यायाधीश डी एन पटेल और न्यायमूर्ति जसमीत सिंह की पीठ को दी। अदालत ने याचिकाकर्ता की ओर से किसी के पेश नहीं होने के कारण मामले को 19 मई तक के लिए स्थगित कर दिया। यह याचिका, वकील, करण एस ठकराल ने दायर की है जिन्होंने दलील दी कि दिल्ली में ऐसे वक्त में आईपीएल मैच कराना जब शहर ऑक्सीजन, बिस्तरों और आवश्यक दवाओं की कमी से जूझ रहा है और लोग अपने प्रियजनों का अंतिम संस्कार कर रहे हैं, “अनुचित एवं अन्यायपूर्ण” है। 

टॅग्स :एमएस धोनीसाक्षी धोनीवायरल वीडियो

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या