जल्द टीवी पर नजर आएंगे धोनी, इस बार होगी ये नई जिम्मेदारी

विकेटकीपर-बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी 90 टेस्ट की 144 पारियों में 16 बार नाबाद रहते 4876 रन बना चुके हैं।

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: December 09, 2019 4:34 PM

Open in App

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जल्द ही टीवी पर नजर आने वाले हैं। धोनी सेना पर आधारित एक सीरीज लेकर आ रहे हैं, जिसमें वह बहादुर परमवीर चक्र और अशोक चक्र से पुरस्कृत सैनिकों की कहानियां सुनाएंगे। धोनी खुद आर्मी टेरीटोरियल में पैराशूट रेजिमेंट में एक लेफ्टीनेंट कर्नल है।

इस सीरीज के पीछे का उद्देश्य देश की सरहद पर तैनात वीर जवानों को सुर्खियों में लाना है। फिलहाल इसके लिए स्क्रिप्ट को तैयार किया जा रहा है और जल्द ही इसकी शूटिंग शुरू की जाएगी।

विकेटकीपर बल्लेबाज धोनी विश्व कप के बाद से ही भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। उनके विकल्प के रूप में पर टी20 विश्व कप-2020 के लिए बतौर विकेटकीपर ऋषभ पंत को तैयार किया जा रहा है। उन्होंने इसी महीने की शुरुआत में कहा था कि वह जनवरी से पहले क्रिकेट में वापसी को लेकर उनसे न पूछा जाए।

विकेटकीपर-बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी 90 टेस्ट की 144 पारियों में 16 बार नाबाद रहते 4876 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 6 शतक, 33 अर्धशतक और 1 दोहरा शतक जड़ा है।

बात अगर 350 वनडे मैचों की करें, तो इसमें 84 बार नाबाद रहते हुए धोनी 10773 रन बना चुके हैं। एकदिवसीय मैचों में माही 10 सेंचुरी और 73 फिफ्टी लगा चुके हैं। वहीं टी20 के 98 मुकाबलों में 2 अर्धशतक की मदद से 1617 रन बना चुके हैं। धोनी का प्रदर्शन आईपीएल में भी शानदार रहा है। इसके 190 मैचों में उन्होंने 65 बार नाबाद रहते हुए 23 अर्धशतक की मदद से 4432 रन बनाए हैं।

टॅग्स :एमएस धोनीभारतीय सेनाभारतीय क्रिकेट टीमटीम इंडियाबीसीसीआई

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या