IPL 2023: सीएसके कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने शुरू किया अभ्यास, नेट्स पर जड़े चौके-छक्के, देखें वीडियो

एमएस धोनी ने अपनी कप्तानी में सीएसके को रिकॉर्ड 9 बार आईपीएल फाइनल में पहुंचाया। इस दौरान चार मौकों, 2010, 2011, 2018 और 2021 में आईपीएल ट्रॉफी जीती। इसके अलावा धोनी की कप्तानी में सीएसके दो बार चैम्पियंस लीग का भी खिताब जीत चुकी है।

By शिवेंद्र राय | Published: January 20, 2023 10:41 AM

Open in App
ठळक मुद्देमहेंद्र सिंह धोनी ने शुरु की आईपीएल 2023 की तैयारीझारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन ग्राउंड पर बहाया पसीनाये चेन्नई सुपर किंग्स का आधिकारिक अभ्यास सत्र नहीं था

रांची: आईपीएल 2023 में एक बार फिर से चेन्नई सुपर किंग्स की कमान संभालने जा रहे महेंद्र सिंह धोनी ने अभी से तैयारियां शुरु कर दी हैं। झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन ग्राउंड पर महेंद्र सिंह धोनी जमकर पसीना बहाते नजर आए। एक क्रिकेट फैन ने महेंद्र सिंह धोनी के बल्लेबाजी अभ्यास का वीडियो भी शेयर किया जो देखते ही देखते वायरल हो गया।

वायरल हुए वीडियो में धोनी बल्लेबाजी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वह ट्रेनिंग सत्र के दौरान खूब पसीना बहाते हुए नजर आए। हालांकि ये  चेन्नई सुपर किंग्स का आधिकारिक अभ्यास सत्र नहीं था। चेन्नई सुपर किंग्स अभ्यास के लिए फरवरी या मार्च में चेन्नई में एक विशेष शिविर आयोजित कर सकता है।

बता दें कि धोनी ने अंतिम बार भारत के लिए साल 2019 में मैच खेला था। धोनी ने पिछली बार आईपीएल की शुरुआत बतौर खिलाड़ी की थी। रविंद्र जडेजा को टीम की कप्तानी सौंपी गई थी लेकिन जडेजा कप्तानी का दबाव झेल नहीं पाए और उन्हें बीच में ही कप्तानी छोड़नी पड़ी। इसके बाद धोनी के कंधों पर फिर से कप्तानी की जिम्मेदारी आई। हालांकि पिछले साल के आईपीएल में धोनी और उनकी टीम कुछ खास नहीं कर पाए थे। माना जा रहा है कि साल 2023 का आईपीएल महेंद्र सिंह धोनी का आखिरी आईपीएल होगा। ऐसे में धोनी एक बार फिर से खिताब जीतना जरूर चाहेंगे।

सीएसके ने इस वर्ष इंग्लैंड के धाकड़ ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को अपनी टीम में शामिल किया है। माना ये भी जा रहा है कि धोनी के बाद बेन स्टोक्स ही चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी के लिए फ्रेंचाइजी की पहली पसंद होंगे। धोनी अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स को चार बार चैंपियन बना चुके हैं। ऐसे में धोनी के उत्तराधिकारी के लिए उनके बनाए गए रिकॉर्ड्स को बरकरार रखना एक बहुत बड़ी चुनौती होने वाली है।

एमएस धोनी ने अपनी कप्तानी में सीएसके को रिकॉर्ड 9 बार आईपीएल फाइनल में पहुंचाया। इस दौरान चार मौकों, 2010, 2011, 2018 और 2021 में आईपीएल ट्रॉफी जीती। इसके अलावा धोनी की कप्तानी में सीएसके दो बार चैम्पियंस लीग का भी खिताब जीत चुकी है।

टॅग्स :Mahendra Singh Dhoniरवींंद्र जडेजाआईपीएल 2023IPL 2023 
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या