महेंद्र सिंह धोनी के माता-पिता कोरोना संक्रमित, अस्पताल में कराया गया भर्ती, जानें पूरी अपडेट

पूरे देश में कोरोना महामारी का कहर जारी है। इस बीच महेंद्र सिंह धोनी का परिवार भी इसकी चपेट में आ गया है। धोनी के माता-पिता कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

By विनीत कुमार | Published: April 21, 2021 11:17 AM2021-04-21T11:17:32+5:302021-04-21T11:35:28+5:30

MS Dhoni Parents tested coronavirus positive admitted in Ranchi, Jharkhand hospital | महेंद्र सिंह धोनी के माता-पिता कोरोना संक्रमित, अस्पताल में कराया गया भर्ती, जानें पूरी अपडेट

धोनी के माता-पिता कोरोना पॉजिटिव (फाइल फोटो)

googleNewsNext
Highlightsमहेंद्र सिंह धोनी के माता-पिता कोरोना पॉजिटिव, रांची के अस्पताल में कराया गया भर्तीधोनी इन दिनों आईपीएल के कारण मुंबई में अपनी टीम चेन्नई सुपर किंग्स के साथ हैंचेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल-2021 का अपना चौथा मैच आज कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेलना है

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का परिवार कोरोना महामारी की चपेट में आ गया है। मिली जानकारी के अनुसार उनके माता-पिता कोरोना संक्रमित हो गए हैं। दोनों को झारखंड की राजधानी रांची के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

न्यूज एजेंसी एएनआई ने रांची के पल्स सुपरस्पेसियेलिटी हॉस्पिटल के हवाले से बताया है कि धोनी के माता-पिता को इसी प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। धोनी इस समय अपनी टीम चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के साथ मुंबई में हैं। चेन्नई सुपर किंग्स को जारी आईपीएल-2021 का अपना चौथा मैच बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेलना है।


धोनी पिछले साल यूएई में हुए आईपीएल के बाद से हाल तक अपने घर पर ही थे। वे मार्च में अपनी आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स के साथ अभ्यास के लिए जुड़े। इसके बाद टीम मुंबई के लिए रवाना हो गई थी।

आईपीएल 2021: सीएसके को मिली है दो जीत

मुंबई में क्वारंटीन का समय खत्म होने के बाद टीम ने एक बार फिर अपना अभ्यास शुरू किया था। बता दें कि कोरोना के कारण इन दिनों आईपीएल की सभी आठ टीम कड़े बायो-बबल में हैं और इसी के तहत खाली स्टेडियम में आईपीएल के मैच भी आयोजित कराए जा रहे हैं। 

तीन बार की चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स आईपील के 14वें सीजन में तीन मैच खेल चुकी है और उसे दो मुकाबलों में जीत मिली है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहले मैच में उसे 7 विकेट से हार मिली थी। इसके बाद पंजाब किंग्स इलेवन के खिलाफ टीम ने 6 विकेट से और फिर राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 45 रनों से जीत हासिल की थी।

बताते चलें कि भारत में कोरोना संक्रमण भयावह होता जा रहा है। देश में पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 2 लाख 95 हजार 41 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 2023 लोगों की मौत भी इस दौरान हो गई है।

Open in app