Lok Sabha Election: रांची में फैमिली के साथ वोट डालने के बाद धोनी ने शेयर किया वीडियो, बेटी जीवा ने लोगों से की ये खास अपील

इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी अभी आईपीएल के व्यस्त कार्यक्रम के बीच लोकसभा चुनाव के लिए वोट देने चेन्नई से रांची पहुंचे।

By सुमित राय | Published: May 06, 2019 3:06 PM

Open in App
ठळक मुद्देधोनी ने परिवार के साथ रांची में लोकसभा चुनाव के लिए वोट डाला।धोनी ने रांची के जेवीएम श्यामली स्कूल में बने बूथ पर अपना वोट डाला।वोट डालने के बाद धोनी ने बेटी के साथ एक वीडियो शेयर किया और मतदान की अपील की।

इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी अभी आईपीएल के व्यस्त कार्यक्रम के बीच लोकसभा चुनाव के लिए वोट देने चेन्नई से रांची पहुंचे। धोनी ने पत्नी साक्षी, पिता पान सिंह धोनी और मां देवकी देवी के साथ रांची के जेवीएम श्यामली स्कूल में बने बूथ पर अपना वोट डाला।

रविवार को मोहाली में मैच खेलने के बाद धोनी सोमवार सुबह रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से सीधे घर पहुंचे और इसके एक घंटे बाद मतदान के लिए अपने बूथ पर पहुंचे। धोनी वोट डालने के लिए अपनी बेटी जीवा के साथ मतदान केंद्र पर पहुंचे। इस दौरान धोनी ने जीवा को गोद लिया था। मतदान केंद्र पर धोनी के पहुंचते ही जेवीएम श्यामली पोलिंग बूथ पर फैंस की भारी भीड़ जुट गई। धोनी ने फैंस के साथ सेल्फी भी ली।

वोट देने के बाद धोनी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वो लोगों से वोट करने की अपील कर रहे है। वीडियो में धोनी के साथ उनकी बेटी जीवा भी है, जो लोगों से वोट देने की अपील कर रही है। वीडियों में जीवा ने कहा है, 'गो एंड वोट जस्ट लाइक मम्मा एंड पापा'

बता दें कि धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल के प्लेऑफ में पहुंच चुकी है और पहले क्वालिफायर में उसका सामना चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में मंगलवार को मुंबई इंडियंस से होगा। इससे पहले चेन्नई को पंजाब के खिलाफ अपने आखिरी लीग मैच में हार का सामना करना पड़ा था, जो रविवार को मोहाली में खेला गया था।

टॅग्स :एमएस धोनीसाक्षी धोनीजीवालोकसभा चुनाव

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या