Most Runs in ICC World Cup 2023: आईसीसी विश्व कप में रन बनाने में टीम इंडिया के खिलाड़ी सबसे आगे, टॉप-10 में 4 भारतीय, यहां देखें संपूर्ण लिस्ट

Most Runs in ICC World Cup 2023: रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 31 गेंदों में 47 रनों की तेज पारी खेलकर कई स्थानों की छलांग लगाई और 597 रनों के साथ दूसरे स्थान पर रहे।

By सतीश कुमार सिंह | Published: November 20, 2023 12:54 PM

Open in App
ठळक मुद्देविराट कोहली ने आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने।पूर्व भारतीय कप्तान ने 11 पारियों में 95.62 की औसत से 765 रन बनाए। तीन शतक भी लगाए।केएल राहुल ने रविवार को अर्धशतक लगाया और शीर्ष 10 में जगह बनाने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बन गए।

Most Runs in ICC World Cup 2023: विराट कोहली भले ही टॉप रन स्कोरर रहे, लेकिन भारतीय टीम फिर ट्रॉफी से वंचित रह गई। रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल में अर्धशतक जमाया दी। विराट कोहली ने आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने।

पूर्व भारतीय कप्तान ने 11 पारियों में 95.62 की औसत से 765 रन बनाए। उन्होंने तीन शतक भी लगाए। रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 31 गेंदों में 47 रनों की तेज पारी खेलकर कई स्थानों की छलांग लगाई और 597 रनों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। केएल राहुल ने रविवार को अर्धशतक लगाया और शीर्ष 10 में जगह बनाने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बन गए।

2023 आईसीसी विश्व कप के शीर्ष रन-स्कोरर की सूची:

1ः विराट कोहली (भारत)- 765

2ः रोहित शर्मा (भारत) -597

3ः क्विंटन डी कॉक (दक्षिण अफ्रीका)- 594

4ः रचिन रवींद्र (न्यूजीलैंड)- 578

5ः डेरिल मिशेल (न्यूजीलैंड)- 552

6ः डेविड वार्नर (ऑस्ट्रेलिया)- 535

7ः श्रेयस अय्यर (भारत)- 530

8ः केएल राहुल (भारत)- 452

9ः रासी वैन डेर डुसेन (दक्षिण अफ्रीका)- 448

10ः मिशेल मार्श (ऑस्ट्रेलिया)- 441।

विश्व कप 2023

सर्वाधिक रन: विराट कोहली (765)

सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर: ग्लेन मैक्सवेल (201*)

सर्वाधिक शतक: क्विंटन डी कॉक (4)

सर्वाधिक छक्के: रोहित शर्मा (31)

सर्वाधिक विकेट: मोहम्मद शमी (24)

सर्वोत्तम आंकड़े: मोहम्मद शमी (7/57)

सर्वाधिक WK आउट: क्विंटन डी कॉक (20)

सर्वाधिक आउटफील्ड कैच: डेरिल मिशेल (11)

टीमें जिनकी विश्व कप संस्करण में एकमात्र हार फाइनलः

2023 में भारत (10 जीत)

2015 में न्यूजीलैंड (8 जीत)

1979 में इंग्लैंड (4 जीत)।

टॅग्स :आईसीसी वर्ल्ड कपविराट कोहलीग्लेन मैक्सेवलरोहित शर्माआईसीसीबीसीसीआईकेन विलियम्सनRachin Ravindra

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या