MI Cape Town vs Sunrisers Eastern Cape 2026: प्लेऑफ में सनराइजर्स, पार्ल रॉयल्स और प्रिटोरिया कैपिटल्स, 1 सीट बाकी और 3 दावेदार?, कौन मारेगा बाजी

MI Cape Town vs Sunrisers Eastern Cape 2026: सनराइजर्स की टीम नौ विकेट पर 139 रन ही बना पाई। सनराइजर्स की तरफ से ऑलराउंडर मार्को यानसन ने 23 गेंदों में 42 रन बनाए, जिसमें चार छक्के और तीन चौके शामिल हैं।

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 17, 2026 15:23 IST

Open in App
ठळक मुद्देMI Cape Town vs Sunrisers Eastern Cape 2026: एमआई केपटाउन के 14 अंक हैं।MI Cape Town vs Sunrisers Eastern Cape 2026: शानदार फॉर्म में चल रहे क्विंटन डी कॉक को आउट कर दिया।MI Cape Town vs Sunrisers Eastern Cape 2026: एमआई केपटाउन ने मैच में पहली गेंद से ही अपना दबदबा बना दिया था।

केपटाउनः मौजूदा चैंपियन एमआई केपटाउन ने यहां सनराइजर्स ईस्टर्न केप को तीन विकेट से हराकर एसए20 क्रिकेट टूर्नामेंट के प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीद बरकरार रखी। सनराइजर्स (24 अंक), पार्ल रॉयल्स (24 अंक) और प्रिटोरिया कैपिटल्स (20 अंक) पहले ही प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं। एमआई केपटाउन के 14 अंक हैं।

MI Cape Town vs Sunrisers Eastern Cape 2026: अंक तालिका-

1. पार्ल रॉयल्सः 24 (Q)

2. सनराइजर्सः 24 (Q)

3. प्रिटोरिया कैपिटल्सः 20 (Q)

4. जेएसकेः 17

5. एमआई केपटाउनः 14

6. डीएसजीः 14।

एमआई केपटाउन ने मैच में पहली गेंद से ही अपना दबदबा बना दिया था। ट्रेंट बोल्ट ने पारी की पहली ही गेंद पर शानदार फॉर्म में चल रहे क्विंटन डी कॉक को आउट कर दिया। सनराइजर्स इससे आखिर तक नहीं उबर पाया और उसकी टीम नौ विकेट पर 139 रन ही बना पाई। सनराइजर्स की तरफ से ऑलराउंडर मार्को यानसन ने 23 गेंदों में 42 रन बनाए, जिसमें चार छक्के और तीन चौके शामिल हैं।

एमआई केपटाउन के लिए बोल्ट ने 28 रन देकर तीन और कॉर्बिन बॉश ने 34 रन देकर चार विकेट लिए। एमआई केपटाउन ने 19.2 ओवर में सात विकेट पर 140 रन बनाकर जीत हासिल की। यानसन ने गेंदबाजी में भी कमाल दिखाते हुए 23 रन देकर दो विकेट लिए।

लेकिन एमआई केपटाउन नियमित अंतराल में विकेट गंवाने के बावजूद लक्ष्य हासिल करने में सफल रहा। उसकी तरफ से रीज़ा हेंड्रिक्स (43 गेंदों पर 41 रन) ने एक छोर संभाले रखा। ऑलराउंडर जॉर्ज लिंडे ने 18 गेंदों में 31 रन की तेज पारी खेली जबकि कीरोन पोलार्ड ने 14 गेंदों में 20 रन का योगदान दिया।

टॅग्स :दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीमटी20

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या