विजय पाटिल बने मुंबई क्रिकेट संघ के अध्यक्ष, जानिए किसको मिले कितने वोट

By भाषा | Published: October 4, 2019 04:44 PM2019-10-04T16:44:05+5:302019-10-04T16:44:05+5:30

MCA elections: Vijay Patil elected president | विजय पाटिल बने मुंबई क्रिकेट संघ के अध्यक्ष, जानिए किसको मिले कितने वोट

विजय पाटिल बने मुंबई क्रिकेट संघ के अध्यक्ष, जानिए किसको मिले कितने वोट

googleNewsNext

शिक्षा क्षेत्र से जुड़े व्यवसायी विजय पाटिल को शुक्रवार को मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) का निर्विरोध अध्यक्ष और और संजय नाइक को सचिव चुना गया। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सचिव को निर्विरोध चुना गया जबकि कोषाध्यक्ष, संयुक्त सचिव और शीर्ष परिषद के नौ सदस्यों के लिये चुनाव कराये गये। अमोल काले को उपाध्यक्ष चुना गया। विजय पाटिल पूर्व राज्यपाल और कांग्रेस नेता डा. डी वाई पाटिल के पुत्र हैं।

एमसीए के चुनाव अधिकारी डी एन चौधरी ने परिणाम घोषित किये। शाह आलम शेख को संयुक्त सचिव चुना गया है। उन्होंने संगम लाड को हराया। शाह आलम को 196 जबकि लाड को 121 मत पड़े। जगदीश अचरेकर ने कोषाध्यक्ष के चुनाव में मयंक खानवाला को पराजित किया।

प्रो अनमेश खानविलकर (241 वोट), अजिंक्य नाइक (201 वोट), गौरव पयडे (180 वोट), विहंग सरनाईक (165 वोट), अभय हदाप (160 वोट), कौशिक गोडबोले (157 वोट), अमित दानी (144 वोट), नादिम मेमन (140 वोट) और खोदाद वाई (133 वोट) को शीर्ष परिषद के लिये चुना गया। बाद में पाटिल ने घोषणा की कि प्रबंध समिति ने सर्वसम्मति से फैसला किया है कि 23 अक्टूबर को होने वाले बीसीसीआई चुनावों में नाइक एमसीए के प्रतिनिधि होंगे। इससे पहले सुबह आठ बजे मतदान शुरू हुआ।

दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के अलावा पूर्व भारतीय क्रिकेटर दिलीप वेंगसरकर, संदीप पाटिल, समीर दिघे, विनोद कांबली, प्रवीण आमरे, संजय बांगड़, रमेश पोवार, नीलेश कुलकर्णी ने भी मतदान में हिस्सा लिया। यह पहला अवसर है जबकि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों को राज्य संघ के चुनावों में मतदान का अधिकार दिया गया। भाषा पंत नमिता नमिता

Open in app