स्टार ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मार्नस लॉबुशेन ने ग्लेमोर्गन से करार 2022 तक आगे बढ़ाया

Marnus Labuschagne: ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मार्नस लॉबुशेन इंग्लैंड की काउंटी टीम ग्लेमोर्गन के साथ अपने करार को 2022 तक के लिए आगे बढ़ा दिया है, वह कोरोना की वजह से 2020 में वेल्स नहीं आएंगे

By भाषा | Updated: June 20, 2020 14:49 IST

Open in App
ठळक मुद्दे मार्नस लॉबुशेन ने इंग्लैंड की काउंटी टीम ग्लेमोर्गन के साथ अपना करार 2022 तक आगे बढ़ायाग्लेमोर्गन के साथ अनुबंध को एक साल के लिए और बढ़ाना आसान निर्णय था: लॉबुशेन

लंदन: प्रतिभाशाली ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मार्नस लॉबुशेन ने इंग्लैंड की काउंटी टीम ग्लेमोर्गन से अपने करार को 2022 सत्र तक बढ़ा लिया। क्लब से जारी बयान में कहा गया कि दांए हाथ के 25 साल के बल्लेबाज ने 2020 और 2021 सत्र के लिए दो साल का करार किया था, लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण मौजूदा सत्र में हुई देरी के कारण दोनों में यह सहमति बनी कि वह 2020 में वेल्स नहीं आएंगे।

बयान के मुताबिक, ‘‘ग्लेमोर्गन क्रिकेट को यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि मार्नस लॉबुशेन नये अनुबंध के लिए सहमत हो गये हैं। उन्होंने अपने करार को 2022 सत्र के अंत कर बढ़ा लिया है।’’ उन्होंने 2019 में काउंटी के अपने पहले सत्र में लाबुशेन ने 65 से अधिक की औसत से पांच शतकों के साथ 1,114 रन बनाए थे।

लॉबुशेन ने कहा, ‘‘ग्लेमोर्गन के साथ अनुबंध को एक साल के लिए और बढ़ाना आसान निर्णय था। मैं 2020 सत्र के दौरान ग्लेमोर्गन नहीं आने का फैसला किया है , इसलिए मुझे खुशी है कि मैं अगले कुछ वर्षों के लिए क्लब के लिए प्रतिबद्धत रहूंगा।’’ 

टॅग्स :मार्नस लाबुशेन

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या