LSG vs DC, IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से हराया, डेब्यडेंट जेक फ़्रेज़र ने विस्फोटक अंदाज में बनाई फिफ्टी

LSG vs DC, IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स के लिए डेब्यू करने वाले जेक फ़्रेज़र ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 35 गेंदों में 55 रनों की पारी खेली अपनी टीम को विजयी बनाया। 

By रुस्तम राणा | Published: April 12, 2024 11:12 PM

Open in App
ठळक मुद्देDC ने मेजबान टीम द्वारा दिए गए 168 रनों के लक्ष्य को 18.1 ओवर में हासिल कियाफ़्रेज़र ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 35 गेंदों में 55 रनों की पारी खेलीवहीं टीम के कप्तान ऋषभ पंत ने भी 24 गेंदों में 41 रनों का योगदान दिया

LSG vs DC, IPL 2024:दिल्ली कैपिटल्स ने शुक्रवार को अपने पांचवें आईपीएल मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से हराया। दिल्ली कैपिटल्स के लिए डेब्यू करने वाले जेक फ़्रेज़र ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 35 गेंदों में 55 रनों की पारी खेली अपनी टीम को विजयी बनाया। कैपिटल्स के रन-चेज़ के 14वें ओवर में 22 वर्षीय ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने 31 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। दिल्ली कैपिटल्स ने मेजबान टीम द्वारा दिए गए 168 रनों के लक्ष्य को 18.1 ओवर में अपने 4 विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। दिल्ली कैपिटल्स की यह 6 मैचों में दूसरी जीत है। इस जीत के साथ टीम अब चार अंकों के साथ दसवें से नौवें स्थान पर पहुंच गई है। 

लक्ष्य का पीछा करते हुए डेविड वॉर्नर ने फिर से टीम के लिए निराशाजनक पारी खेली। यश ठाकुर की गेंद पर वह 8 रनों के व्यक्तिगत स्कोर पर बोल्ड हो गए। हालांकि पृथ्वी शॉ ने टीम के लिए फिर से बढ़िया पारी खेली। उन्होंने 22 गेंदों में 6 चौकों के साथ टीम के लिए 32 रनों का योगदान दिया। वार्नर के आउट के बाद जब फ़्रेज़र बैटिंग करने आए तो उन्होंने शुरुआत से ही अपने हाथ खोले। अपनी इस अर्धशतकीय पारी में उन्होंने 2 चौके और 5 छक्के लगाए। क्रुणाल पांड्या के एक ओवर में उन्होंने छक्कों की हैट्रिक लगाई। वहीं कप्तान ऋषभ पंत ने भी 24 गेंदों में 41 रनों का योगदान दिया। ट्रिस्टन और शाई होप क्रमश: 15 और 11 रन बनाकर नाबाद रहे। एलएसजी के लिए रवि बिश्नोई ने सर्वाधिक 2 विकेट लिए। 

इससे पहले लखनऊ सुपरजायंट्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 167 रन बनाये। लखनऊ के लिए आयुष बडोनी ने सबसे ज्यादा नाबाद 55 रन बनाये। अंत में अरशद खान ने उनका साथ दिया। जो  20 रन बनाकर नाबाद रहे। इसमें कप्तान केएल राहुल ने 22 गेंदों में 39 रन जोड़े। दिल्ली कैपिटल्स के लिए कुलदीप यादव ने तीन विकेट लिये। 

 

टॅग्स :आईपीएल 2024दिल्ली कैपिटल्सलखनऊ सुपरजायंट्स

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या