Lalit Modi: ऑक्सीजन सपोर्ट पर मोदी, सुष्मिता सेन के भाई राजीव ने शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की, देखें वायरल तस्वीरें

Lalit Modi on oxygen support: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पूर्व अध्यक्ष ललित मोदी को कोविड-19 और निमोनिया के कारण लंदन के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

By सतीश कुमार सिंह | Published: January 14, 2023 6:52 PM

Open in App
ठळक मुद्देहवाई अड्डे पर पहुंचने की तस्वीरों के साथ इंस्टाग्राम पोस्ट में इसकी जानकारी दी। मैक्सिको में थे और अब एयर एंबुलेंस के जरिए लंदन पहुंचे हैं।सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन ने भी प्रतिक्रिया व्यक्त की।

Lalit Modi on oxygen support: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पूर्व अध्यक्ष और संस्थापक ललित मोदी ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। कोविड-19 और निमोनिया के कारण अस्पताल में भर्ती हैं। ललित ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर अपनी स्थिति के बारे में बात की और खुलासा किया कि जब उन्हें संक्रमण हुआ तब वह मैक्सिको में थे और अब एयर एंबुलेंस के जरिए लंदन पहुंचे हैं।

उन्होंने लंदन हवाई अड्डे पर पहुंचने की तस्वीरों के साथ इंस्टाग्राम पोस्ट में इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वह अभी मेक्सिको सिटी से विमान से लाए जाने के दौरान बाहरी ऑक्सीजन प्रणाली की मदद ले रहे हैं। ललित की तबीयत के बारे में जानने के बाद लोगों ने स्वस्थ होने की कामना की।

सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन ने भी प्रतिक्रिया व्यक्त की। राजीव ने टिप्पणी की ललित आपके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। मजबूत बने रहें। जुलाई 2022 में ललित ने सुष्मिता के साथ अपने रिश्ते का ऐलान किया था। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक नोट और तस्वीरों शेयर की थीं। 

ललित मोदी ने उपचार की तस्वीरें साझा करते हुए कहा, ‘‘दो सप्ताह में दो बार कोविड के साथ इनफ्लूएंजा और गंभीर निमोनिया के चलते तीन सप्ताह तक कैद रहने के बाद आखिरकार दो डॉक्टरों के साथ हवाई एम्बुलेंस के जरिए पहुंच गया हूं।’’ उन्होंने कहा कि उड़ान सुगम रही। उन्होंने कहा, ‘‘दुर्भाग्य से अब भी चौबीस घंटे बाहरी ऑक्सीजन प्रणाली की मदद ले रहा हूं।’’

ललित मोदी ने मेक्सिको सिटी में उनका इलाज करने वाले और वापस ब्रिटेन लाए जाने के दौरान उनके साथ आए डॉक्टरों का शुक्रिया अदा किया। वह कर चोरी, धनशोधन और प्रसारण सौदों में हेरफेर के आरोपों के बाद 2010 में भारत छोड़कर लंदन चले गए थे। वह आईपीएल के संस्थापक और तीन साल तक अध्यक्ष रहे। 

टॅग्स :ललित मोदीIPLब्रिटेन
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या