Kargil Vijay Diwas 2019: कोहली और पंत से लेकर गंभीर और सहवाग तक, भारतीय क्रिकेटर्स इस तरह किया शहीदों को नमन

जवानों को नमन करने में भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी भी पीछे नहीं रहे और विराट कोहली से लेकर ऋषभ पंत, गौतम गंभीर और वीरेंद्र सहवाग समेत कई खिलाड़ियों ने जवानों की वीरता को याद किया।

By सुमित राय | Published: July 26, 2019 4:54 PM

Open in App
ठळक मुद्देदेश कारगिल विजय दिवस की बीसवीं सालगिरह मना रहा है और लोग सोशल मीडिया पर जवानों को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।भारतीय खिलाड़ियों ने जवानों की वीरता को याद किया और शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

देश कारगिल विजय दिवस की बीसवीं सालगिरह मना रहा है और लोग सोशल मीडिया पर जवानों को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। जवानों को नमन करने में भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी भी पीछे नहीं रहे और विराट कोहली से लेकर ऋषभ पंत, गौतम गंभीर और वीरेंद्र सहवाग समेत कई खिलाड़ियों ने जवानों की वीरता को याद किया।

बता दें कि 20 साल पहले कारगिल की चोटी पर पाकिस्तान को परास्त कर हमारे वीर जवानों ने करगिल की पहाड़ियों पर तिरंगा लहराया था। 1999 में दुश्मन देश को धूल चटाकर अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर शहीदों की याद में देश विजय दिवस माना रहा है।

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने विजय दिवस पर ट्वीट किया और लिखा, 'आपके द्वारा हमारे लिए किए गए सभी बलिदानों को कभी नहीं भूलेंगे। सम्मान, प्यार, सलाम। #जय हिंद #कारगिल विजय दिवस।

पूर्व क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण ने ट्वीट कर शहीदों को याद किया है।

इसी तरह पूर्व क्रिकेटर और सासंद गौतम गंभीर ने भी वीडियो शेयर कर शहीदों को सलाम किया है।

भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल ने भी शहीदों को सलाम किया है और ट्वीट किया, '#KargilVijayDiwas की 20वीं वर्षगांठ पर हमारे नायकों को सलाम। जय हिन्द।'

बता दें कि 20 साल पहले भारत और पाकिस्तान के बीच कारगिल का युद्ध लड़ा गया था। लगभग दो महीने तक चले इस युद्ध में दोनों देशों के कई सैनिक मारे गए थे और 26 जुलाई, 1999 में भारत ने कारगिल की जंग जीत ली थी। तभी से इस दिन को कारगिल विजय दिवस के रूम में मनाया जा रहा है। कारगिल की दुर्गम चोटियों में लड़े गए युद्ध में पाकिस्तान को करारी मात देते हुए भारतीय सेना के 527 जवानों और अधिकारियों ने वीरगति पाई थी।

टॅग्स :कारगिल विजय दिवसविराट कोहलीवीवीएस लक्ष्मणहार्दिक पंड्यागौतम गंभीरवीरेंद्र सहवागऋषभ पंत

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या