सैफ अली खान के बेटे तैमूर को अपनी टीम में शामिल करना चाहेगी दिल्ली कैपिटल्स, करीना कपूर के सवाल पर दिया ये मजेदार जवाब

आईपीएल का खुमार आम आदमी से लेकर बॉलीवुड स्टार्स तक पर देखने को मिल रहा है। करीना कपूर ने अपने बेटे की एक तस्वीर शेयर कर पूछा है कि क्या कोई टीम में तैमूर के लिए जगह है?

By अमित कुमार | Published: October 20, 2020 2:24 PM

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली की टीम मौजूदा टूर्नामेंट में अब तक सबसे सफल टीम रही है।करीना ने अपने बेटे की बैट संग तस्वीर को साझा कर पूछा है कि क्या आईपीएल में कोई जगह है?करीना कपूर खान ने अपने बेटे तैमूर की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है।

आईपीएल में इस सीजन दिल्ली कैपिटल्स की टीम शानदार खेल का प्रदर्शन कर रही है। दिल्ली 9 मुकाबलों में सात जीतकर अंकतालिका में टॉप पर विराजमान है। दिल्ली की टीम इस सीजन काफी संतुलित दिखाई पड़ रही है। फिल्मी सितारों से लेकर आम लोग भी आईपीएल में दिलचस्पी ले रहे हैं। हाल ही में करीना कपूर खान ने अपने बेटे तैमूर की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। 

करीना ने अपने बेटे की बैट संग तस्वीर को साझा कर पूछा है कि क्या आईपीएल में कोई जगह है, मैं भी खेल सकता हूं। इस तस्वीर में तैमूर हाथ में बल्ला लिए नजर आ रहे हैं। करीना कपूर के इस इंस्टाग्राम पोस्ट का दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने जवाब दिया है। दिल्ली ने कहा कि हम तैमूर को अपनी ओर से दहाड़ते हुए देखना पसंद करेंगे। एक सच्चा नवाब हमेशा राजधानी शहर का होता है। सोशल मीडिया पर करीना कपूर के इस पोस्ट को काफी पसंद किया जा रहा है। 

दिल्ली की टीम मौजूदा टूर्नामेंट में अब तक सबसे सफल टीम रही है और शनिवार रात चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ करीबी मैच में जीत से उसका मनोबल बढ़ा होगा। पृथ्वी शॉ कुछ मैचों में खाता खोलने में नाकाम रहने के बाद बड़ी पारी खेलने को बेताब होंगे जबकि शिखर धवन फॉर्म में वापसी कर चुके हैं। दिल्ली की टीम नौ मैचों में सात में जीत दर्ज करने में सफल रही है। 

अक्षर पटेल ने गेंद के अलावा बल्ले से भी अपनी उपयोगिता साबित की है। चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ उन्होंने रविंद्र जडेजा के मैच के अंतिम ओवर में तीन छक्के जड़कर दिल्ली को जीत दिलाई। उम्दा गेंदबाजी क्रम के साथ दिल्ली की टीम ने दिखाया है कि वे कम स्कोर का बचाव करने में भी सक्षम हैं। चोटिल ऋषभ पंत की गैरमौजूदगी में खेल रहे अजिंक्य रहाणे के पास प्रभाव छोड़ने के लिए अधिक समय नहीं बचा है। 

टॅग्स :तैमूर अली खानकरीना कपूरदिल्ली कैपिटल्सIPL 2020

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या