IPL Auction 2023: आईपीएल मिनी नीलामी से पहले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी का धमाका, 130 गेंद और 152 रन, कई टीम की नजर

IPL Auction 2023: आईपीएल 2023 की नीलामी 23 दिसंबर, 2023 को होगी। आईपीएल 2023 की नीलामी का स्थान भारत के केरल में कोच्चि शहर है।

By सतीश कुमार सिंह | Published: November 22, 2022 6:28 PM

Open in App
ठळक मुद्देट्रेविस हेड के पास 10 आईपीएल खेलने का अनुभव है। दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेजर्स बेंगलुरु का प्रतिनिधित्व किया है। 5 पारी में 81 बनाते हुए 2 विकेट भी निकाले हैं।

IPL Auction 2023: अगले महीने केरल के कोच्चि में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2023) की मिनी नीलामी होने जा रही है। ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ी ट्रेविस हेड ने धमाकेदार पारी खेली है। हेड ने 130 गेंद में 152 रन बनाकर अपना तीसरा वनडे शतक जड़ा जो उनका इस प्रारूप में सबसे बड़ा स्कोर है।

हेड ने पारी के दौरान 16 चौके और 4 छक्के उड़ाए। ट्रेविस हेड पर कई टीम दांव लगा सकती है। ट्रेविस हेड ओपनिंग के साथ मध्यक्रम में भी बैंटिंग कर सकते हैं। हेड के पास 10 आईपीएल खेलने का अनुभव है। 5 पारी में 81 बनाते हुए 2 विकेट भी निकाले हैं। दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेजर्स बेंगलुरु का प्रतिनिधित्व किया है।

आईपीएल 2023 की नीलामी 23 दिसंबर, 2023 को होगी। आईपीएल 2023 की नीलामी का स्थान भारत के केरल में कोच्चि शहर है। बीसीसीआई ने पहले इस आयोजन के लिए कुछ स्थानों को चुना था। हालांकि कोच्चि को मेगा इवेंट के लिए अंतिम स्थल के रूप में चुना गया है।

ट्रेविस हेड और डेविड वॉर्नर के शानदार शतकों की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने मंगलवार को यहां बारिश से प्रभावित अंतिम वनडे में इंग्लैंड को 221 से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला 3-0 से अपने नाम की। इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर आस्ट्रेलिया को बल्लेबाजी का न्योता दिया।

हेड और वॉर्नर की सलामी जोड़ी ने मेलबर्न क्रिकेट मैदान पर 269 रन की साझेदारी निभायी जिससे टीम ने पांच विकेट पर 355 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। यह इस मैदान पर वनडे का सबसे बड़ा स्कोर है। वॉर्नर ने 106 रन की पारी खेली। बारिश के कारण आस्ट्रेलियाई पारी में दो बार विलंब हुआ जिसके बाद मैच 48-48 ओवर का कर दिया गया।

इससे इंग्लैंड को जीत के लिये 364 रन का लक्ष्य मिला। पर टीम 32वें ओवर में 142 रन पर सिमट गयी जिसमें सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय 38 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे। तेज गेंदबाज ओली स्टोन अपना छठा ही वनडे खेल रहे हैं, उन्होंने इंग्लैंड के गेंदबाजों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 85 रन देकर चार विकेट झटके।

आस्ट्रेलियाई लेग स्पिनर एडम जम्पा ने 31 रन देकर चार विकेट झटके जिससे उन्होंने पूरी श्रृंखला में 11 विकेट हासिल किये। आस्ट्रेलिया ने एडीलेड में पहला मैच छह विकेट से जबकि सिडनी क्रिकेट मैदान पर दूसरा मैच 72 रन से जीता था।

टॅग्स :आईपीएल 2023IPLआईपीएल ऑक्शनरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोरदिल्ली कैपिटल्सडेविड वॉर्नर
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या