IPL Auction 2023: आईपीएल इतिहास में सबसे महंगे खिलाड़ी, मौरिस का रिकॉर्ड टूटा, जानें किस खिलाड़ी ने मारी बाजी, य़हां देखें टॉप 10

IPL Auction 2023: इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी सैम करेन शुक्रवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) नीलामी के इतिहास में सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए जिन्हें पंजाब किंग्स ने 18.5 करोड़ रुपये में खरीदा।

By सतीश कुमार सिंह | Published: December 23, 2022 10:30 PM

Open in App
ठळक मुद्देदक्षिण अफ्रीका के हरफनमौला क्रिस मौरिस का रिकॉर्ड तोड़ दिया।पीबीकेएस ने 18.50 करोड़ की रिकॉर्ड राशि में सैम को खरीद लिया। निकोलस पूरन को 16 करोड़ में एलएसजी ने खरीद लिया। 

IPL Auction 2023: इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी और टी20 विश्व कप के हीरो सैम करेन ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) नीलामी में सभी रिकॉर्ड तोड़ दिया। आईपीएल इतिहास में सबसे महंगे खिलाड़ी हो गए और दक्षिण अफ्रीका के हरफनमौला क्रिस मौरिस का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

पीबीकेएस ने 18.50 करोड़ की रिकॉर्ड राशि में सैम को खरीद लिया। कैमरन ग्रीन को मुंबई इंडियंस ने 17.5 करोड़ में, बेन स्टोक्स को सीएसके ने 16.25 करोड़ में, निकोलस पूरन को 16 करोड़ में एलएसजी ने खरीद लिया। हैरी ब्रूक को सनराइजर्स हैदराबाद ने 13.25 करोड़ में खरीदा। मयंक अग्रवाल 8.25 करोड़ में SRH में जाने वाले सबसे बड़े भारतीय खरीददार हैं।

1ः सैम कुरेनः 18.50 करोड़, पीबीकेएस

2ः जेसन होल्डरः 5.75 करोड़, आरआर

3ः कैमरून ग्रीनः 17.50 करोड़, एमआई

4ः बेन स्टोक्सः 16.25 करोड़, सीएसके

5ः निकोलस पूरनः 16 करोड़,  एलएसजी

6ः केन विलियमसनः 2 करोड़ जीटी

7ः हैरी ब्रूकः 13.25 करोड़स SRH

8ः मयंक अग्रवालः 8.25 करोड़, SRH

9ः जो रूटः 1 करोड़, राजस्थान

10ः शाकिब अल हसन, 1.5 करोड़, केकेआर।

जो रूट को 1 करोड़ में राजस्थान और शाकिब अल हसन को 1.5 करोड़ में केकेआर ने खरीदा। गुजरात टाइटन्स ने शिवम मावी को 6 करोड़ में खरीदा। मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, राजस्थान रॉयल्स, चेन्नई सुपर किंग्स, लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच करेन को टीम में जोड़ने के लिए लंबी बोली प्रक्रिया चली।

हाल ही में टी20 विश्व कप में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार जीतने वाले करेन को पंजाब किंग्स ने रिकॉर्ड रकम के साथ खरीदा।  इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के हरफनमौला क्रिस मौरिस 2021 में आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे जब राजस्थान रॉयल्स ने तब उनके लिए 16.25 करोड़ रुपये की बोली लगायी थी।

ऑस्ट्रेलिया के हरफनमौला कैमरन ग्रीन को आईपीएल नीलामी में मुंबई इंडियंस ने 17.50 करोड़ रुपये में खरीदा। वह इस लीग के इतिहास में दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बन गये। इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान और दिग्गज हरफनमौला बेन स्टोक्स को चेन्नई सुपर किंग्स ने 16.25 करोड़ की रकम के साथ अपनी टीम से जोड़ा।

स्टोक्स के लिए चेन्नई और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच लंबे समय तक बोली चली लेकिन अंतिम बाजी महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली टीम के नाम रही। आईपीएल की इस छोटी नीलामी में इंग्लैंड के खिलाड़ियों की धमक रही। टीम के बल्लेबाज हैरी ब्रुक के लिए सनराइजर्स हैदराबाद ने 13.25 करोड़ रुपये की बोली लगायी।

हाल ही में पाकिस्तान दौरे पर लगातार तीन शतक का रिकॉर्ड बनाने वाले ब्रुक का बेस प्राइस (आधार मूल्य) डेढ़ करोड़ रुपये था। भारत के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मयंक अग्रवाल को भी सनराइजर्स हैदराबाद ने 8.25 करोड़ रुपये में खरीदा। उनका बेस प्राइस एक करोड़ रुपये था।

न्यूजीलैंड के दिग्गज केन विलियमसन को गुजरात टाइटन्स ने उनके बेस प्राइस दो करोड़ रुपये में खरीदा। राष्ट्रीय टीम से बाहर चल रहे अजिंक्य रहाणे को उनके बेस प्राइस 50 लाख रुपये में चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीदा। रहाणे के लिए सिर्फ चेन्नई की फ्रेंचाइजी ने ही बोली लगायी। वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर जेसन होल्डर को राजस्थान रॉयल्स ने 5.75 करोड़ रुपये में खरीदा। 

टॅग्स :आईपीएल ऑक्शनआईपीएल 2023IPLसैम कर्रनबेन स्टोक्सचेनारीमुंबई इंडियंसरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोरपंजाब किंग्सकोलकाता नाइट राइडर्ससनराइजर्स हैदराबाददिल्ली कैपिटल्सराजस्थान रॉयल्सलखनऊ सुपरजायंट्सगुजरात टाइटन्स
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या