IPL Auction 2023: मुंबई इंडियंस में पोलार्ड की जगह ले सकते हैं ये 5 खिलाड़ी, देखें लिस्ट में कौन-कौन शामिल

IPL Auction 2023: कोच्चि में 23 दिसंबर को होने वाली ‘मिनी’ नीलामी से पहले खिलाड़ियों को ‘रिटेन’ और ‘रिलीज’ करने का आखिरी दिन मंगलवार था।

By सतीश कुमार सिंह | Published: November 16, 2022 09:18 PM2022-11-16T21:18:58+5:302022-11-16T21:18:58+5:30

IPL Auction 2023 players 5 might replace Kieron Pollard Mumbai Indians Sam Curran Tim David Ben Stokes Cameron Green Sikandar Raza | IPL Auction 2023: मुंबई इंडियंस में पोलार्ड की जगह ले सकते हैं ये 5 खिलाड़ी, देखें लिस्ट में कौन-कौन शामिल

मुंबई इंडियंस के लिए 2022 सीजन सबसे खराब रहा।

googleNewsNext
Highlightsमुंबई इंडियंस के लिए 2022 सीजन सबसे खराब रहा।मुंबई टीम ने 14 में से केवल चार मैच जीते थे। मुंबई इंडियंस ने पोलार्ड सहित कुल 13 खिलाड़ियों को ‘रिलीज’ किया।

IPL Auction 2023: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 की शुरुआत हो गई है। कोच्चि में 23 दिसंबर को ‘मिनी’ नीलामी होगी। सभी 10 टीम ने 15 नवंबर को ‘रिटेन’ और ‘रिलीज’ खिलाड़ियों की लिस्ट बीसीसीआई को सौंप दी। मुंबई इंडियंस के लिए 2022 सीजन सबसे खराब रहा। 14 में से केवल चार मैच जीते थे।

मुंबई इंडियंस के आलराउंडर और वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर कीरेन पोलार्ड के आईपीएल से संन्यास की घोषणा के साथ हुई। पांच बार के चैंपियन मुंबई ने अपना बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया है। मुंबई इंडियंस ने पोलार्ड सहित कुल 13 खिलाड़ियों को ‘रिलीज’ किया। 13 साल से खिलाड़ी के रूप में टीम से जुड़े थे। 

मुंबई इंडियंस ने खराब प्रदर्शन के कारण ये कदम उठाया। 2022 में पोलार्ड बल्ले से फ्लॉप रहे। मुंबई इंडियंस के लिए निर्णय लेना कठिन रहा। पोलार्ड 13 वर्षों तक MI के दिग्गज थे और उन्होंने पांच बार खिताब जीतकर टीम को लीग में सबसे सफल टीम बनने में मदद करने में बहुत बड़ी भूमिका निभाई थी।

1-टिम डेविडः टिम डेविड ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए सिर्फ एक मैच खेलकर 2021 में आईपीएल की शुरुआत की थी। 2022 में मुंबई इंडियंस के लिए खेलकर अपनी प्रतिभा और कौशल दिखाने का मौका मिला। मिडिल ऑर्डर में सनसनीखेज पारियां खेलने के लिए जाने जाने वाले डेविड अगले सीजन में मुंबई इंडियंस को बैलेंस दे सकते हैं।

पिछले संस्करण में, फ्रेंचाइजी ने पिछले कुछ मैचों के प्लेइंग इलेवन में मौका देकर डेविड को पोलार्ड पर तरजीह दी थी और युवा खिलाड़ी ने अपने बल्ले से बेहतर पारी खेली। उन्होंने लीग के पिछले संस्करण में आठ मैच खेले और 37.20 के प्रभावशाली औसत से 186 रन बनाए। 2023 में रोहित शर्मा, इशान किशन, डेवाल्ड ब्रेविस और तिलक वर्मा के साथ बल्लेबाजी लाइन-अप को मजबूत करेंगे।

2-बेन स्टोक्सः बेन स्टोक्स इंग्लैंड के तेजतर्रार ऑलराउंडर हैं। बड़े टूर्नामेंट में हमेशा अहम रोल अदा करते हैं। टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में जौहर दिखा चुके हैं। पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल में 52 नाबाद रन बनाकर और इफ्तिखार अहमद का एक महत्वपूर्ण विकेट लेकर अहम रोल निभाया। 

आईपीएल करियर की बात करें तो स्टोक्स राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स और राजस्थान रॉयल्स का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। 920 रन और 28 विकेट लेकर उन्होंने एक शानदार ऑलराउंडर के रूप में अपनी काबिलियत साबित की है। 2017 में उन्होंने राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के लिए आईपीएल में पदार्पण किया और 316 रन बनाए और 12 विकेट हासिल किए। 

3-कैमरून ग्रीनः कैमरून ग्रीन ने टी20 विश्व कप 2022 से पहले तीन मैचों की टी20 सीरीज में मेन इन ब्लू के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के लिए कुछ अविश्वसनीय पारियां खेली। वह 39.33 के शानदार औसत से 118 रन बनाकर द्विपक्षीय प्रतियोगिता के सर्वोच्च स्कोरर भी बने। 23 वर्षीय युजवेंद्र चहल और अक्षर पटेल जैसे स्पिनरों को आराम से खेला।

ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए एक शानदार बल्लेबाज के रूप में सामने आए। भारत में बल्ले के साथ उनके अविश्वसनीय प्रदर्शन को देखते हुए, मिनी नीलामी में मुंबई इंडियंस उन्हें अच्छी रकम देकर टीम में शामिल कर सकती है। उनकी बल्लेबाजी शैली भी पोलार्ड के समान है। एशेज 2021-22 में अपनी शानदार गति के साथ पांच मैचों में 13 विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया की सफलता में योगदान दिया।

4-सिकंदर रजाः जिम्बाब्वे के खिलाड़ी सिकंदर रजा नौ साल से अधिक समय से जिम्बाब्वे के लिए क्रिकेट खेल रहे हैं और हाल ही में टी20 विश्व कप में साबित कर चुके हैं। जिम्बाब्वे ने सुपर 12 चरण के लिए क्वालीफाई किया और पाकिस्तान को एक रन से हराकर टूर्नामेंट का सबसे बड़ा उलटफेर भी किया।

आठ मैचों में 27.37 की औसत से 219 रन के साथ रज़ा मार्की इवेंट के प्रमुख रन-स्कोरर में से एक थे। गेंद के साथ प्रतियोगिता में दस विकेट हासिल किए। आईपीएल की आगामी मिनी-नीलामी में वह अपने हरफनमौला प्रदर्शन और अपने मौजूदा फॉर्म के कारण मुंबई इंडियंस को आकर्षित कर सकते हैं। पोलार्ड की तरह रजा भी मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी कर टीम को मजबूती दे सकते हैं।

5- सैम करनः T20 विश्व कप 2022 में इंग्लैंड के लिए शानदार प्रदर्शन करने के बाद सैम करन विश्व क्रिकेट में सबसे बड़े नामों में से एक बन गए हैं। प्रतियोगिता में गेंद से अपने साथियों और इंग्लिश क्रिकेट टीम के प्रशंसकों के चेहरे पर खुशी ला दी। छह मैचों में 6.52 की शानदार इकॉनमी से 13 विकेट लिए और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने।

फाइनल मैच में उनके 3-12 के स्पैल ने इंग्लैंड को पाकिस्तान को हराने में अहम भूमिका निभाई। पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के लिए खेलते हुए आईपीएल में भाग लिया था। मिनी-नीलामी में कुरेन उन खिलाड़ियों में से एक होंगे, जो फ्रेंचाइजी के बीच बोली लगाने की लड़ाई शुरू कर सकते हैं। 

Open in app