IPL Auction 2018: बेन स्टोक्स बिके सबसे महंगे, भारतीय खिलाड़ियों में मनीष पांडे, केएल राहुल, क्रुणाल का जलवा

आईपीएल के 11वें सीजन के लिए जारी नीलामी के लाइव अपडेट्स यहां देखें। अश्विन को पंजाब ने खरीदा है।

By विनीत कुमार | Published: January 27, 2018 09:01 AM2018-01-27T09:01:28+5:302018-01-27T19:03:29+5:30

ipl auction 2018 live updates marquee players ashwin ben stokes and others Bengaluru | IPL Auction 2018: बेन स्टोक्स बिके सबसे महंगे, भारतीय खिलाड़ियों में मनीष पांडे, केएल राहुल, क्रुणाल का जलवा

आईपीएल नीलामी 2018 लाइव

googleNewsNext

आईपीएल के 11वें सीजन के लिए जारी नीलामी में दिन की सबसे पहले बोली शिखर धवन पर लगी जिन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने 'राइट टू मैच' से 5.20 करोड़ रुपये में रिटेन किया। वहीं, रविचंद्रन अश्विन इस बार किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से खेलते नजर आएंगे। उन्हें पंजाब ने  7.60 करोड़ में खरीदा। सबसे दिलचस्प ये रहा कि पहली बोली में क्रिस गेल में किसी फ्रेंचाइजी ने दिलचस्पी नहीं दिखाई।

यह भी पढ़ें- IPL Auction 2018: क्रिस गेल को किसी ने नहीं खरीदा, सोशल मीडिया पर जमकर उड़ा मजाक!

अब तक कुल 32 खिलाड़ी बिके हैं। इनमें 20 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। बेन स्टोक्स का जलवा इस बार भी बरकरार है। उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 12.50 करोड़ में खरीदा है। वहीं, दिल्ली डेयरडेविल्स ने ग्लेन मैक्सवेल और गौतम गंभीर को खरीदा है। मैक्सवेल को दिल्ली ने 9 करोड़ जबकि गंभीर को 2.80 करोड़ में खरीदा है। पहली बार आईपीएल नीलामी प्रक्रिया में हिस्सा ले रहे इंग्लैंड के जो रूट नहीं बिके हैं। (और पढ़ें- नीलामी में छाए स्टोक्स, राहुल, मनीष पाण्डेय, ये हैं इस साल के सबसे महंगे खिलाड़ी)

मनीष पांडे और राहुल सबसे मंहगे भारतीय

मनीष पांडे को सनराइजर्स हैदराबाद ने 11 करोड़ रुपये में खरीदा। इतने ही रुपये में केएल राहुल भी बिके। उन्हें किंग्स इलेवन पंजाब ने खरीदा। बता दें कि आईपीएल-2018 की नीलामी में 578 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी। इसमें 361 भारतीय खिलाड़ी हैं। 578 खिलाड़ियों में से अधिकतम 182 खिलाड़ी बिक सकते हैं। (और पढ़ें- नीलामी के बीच ही सहवाग ने किया प्रीति जिंटा के बारे में ये मजेदार ट्वीट)

IPL Auction 2018 लाइव अपडेट्स

पहले दिन की नीलामी खत्म होने के बाद ये है स्थिति

अनकैप्ड फास्ट बॉलर्स की नीलामी

- अंकित सिंह राजपूत (बेस प्राइस- 30 लाख) को किंग्स इलेवन पंजाब ने 3 करोड़ रुपये में खरीदा।

- अवेश खान (बेस प्राइस-20 लाख) को दिल्ली डेयरडेविल्स ने 70 लाख रुपये में खरीदा।

- नवदीप सैनी को रॉयल चैलेंजर्स ने 3 करोड़ में खरीदा।

- नवदीप सैनी (बेस प्राइस- 20 लाख) पर अभी लग रही है बोली।

- भारत के अंडर-19 प्लेयर सैयद खलील अहमद (बेस प्राइस-20 लाख) को सनराइजर्स हैदराबाद ने 3 करोड़ में खरीदा।

- अनिकेत चौधरी (बेस प्राइस- 20 लाख) को रॉयल चैलेंजर्स ने 30 लाख में खरीदा।

- रजनीश गुरबानी (बेस प्राइस- 20 लाख) को खरीदार नहीं मिला।

- बासिल थंपी (बेस प्राइस-30 लाख) को सनराइजर्स हैदराबाद ने 95 लाख रुपये में खरीदा।

- टी नटराजन को सनराइजर्स हैदराबाद ने 40 लाख रुपये में खरीदा।

- सिद्धार्थ कौल (बेस प्राइस- 30 लाख) को सनराइजर्स हैदराबाद ने 3.80 करोड़ रुपये में खरीदा।

- कुलवंत खेजरोलिया (बेस प्राइस- 20 लाख) को आरसीबी ने 85 लाख रुपये में खरीदा।

अनकैप्ड विकेटकीपर्स की नीलामी

- भारत के शेल्डन जैक्सन और प्रशांत चोपड़ा को भी कोई खरीदार नहीं मिला।

- विष्णु विनोद (बेस प्राइस- 20 लाख) को किसी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा।

- अंकुश बेंस (बेस प्राइज-20 लाख) नहीं बिके।

- आदित्य तारे नहीं बिके।

- ऑस्ट्रेलिया के बेन मैक्डरमॉट नहीं बिके।

- निखिल नाइक (बेस प्राइस- 20 लाख) को खरीदार नहीं मिला।

- इशान किशन को मुंबई ने 6.20 करोड़ रुपये में खरीदा।

- इशान किशन (बेस प्राइस- 40 लाख) को खरीदने की होड़, बोली 6 करोड़ से ज्यादा पहुंची।

- जितेश शर्मा को कोई खरीदार नहीं मिला।

अनकैप्ड प्लेयर्स की नीलामी

- जोफ्रा आर्चर को राजस्थान रॉयल्स ने 7. 20 करोड़ में खरीदा।


- वेस्टइंडीज के जोफ्रा आर्चर (बेस प्राइस 40 लाख) की कीमत 5 करोड़ के पार पहुंची, खरीदने के लिए होड़।

- शिवम दुबे (बेस प्राइस- 20 लाख) को खरीदार नहीं मिला।

- ऑस्ट्रेलिया के डार्सी शॉर्ट (बेस प्राइस - 20 लाख) की राजस्थान रॉयल्स ने 4 करोड़ में खरीदा।

- नीतीश राणा (बेस प्राइस-40 लाख) को केकेआर ने 3.40 करोड़ में खरीदा।

- क्रुणाल पंड्या को मुंबई इंडियंस ने 8.80 करोड़ रुपये में राइट टू मैच के तहत रिटेन किया। इस सीजन के सबसे महंगे अनकैप्ड प्लेयर बने।

- क्रुणाल पंड्या (बेस प्राइस- 40 लाख) पर बोली 5 करोड़ के पार पहुंची

- कमलेश नागरकोटी (बेस प्राइस 20 लाख) को नाइट राइडर्स ने 3.20 करोड़ में खरीदा। 


- हर्षल पटेल के दिल्ली ने बेस प्राइस 20 लाख रुपये में खरीदा।

- विजय शंकर (बेस प्राइस- 40 लाख) को दिल्ली डेयरडेविल्स ने 3.20 करोड़ में खरीदा।

- दीपक हुड्डा (बेस प्राइस 40 लाख) को दिल्ली डेयरडेविल्स ने 3.60 करोड़ रुपये में खरीदा।

- राहुल तेवतिया (बेस प्राइस 20 लाख) को दिल्ली डेयरडेविल्स ने 3 करोड़ रुपये में खरीदा।

अनकैप्ड बैट्समैन की नीलामी

- पृथ्वी शॉ को दिल्ली डेयरडेविल्स ने 1.20 करोड़ में खरीदा।

- पृथ्वी शॉ (बेस प्राइस- 20 लाख) पर लग रही है बोली। अंडर-19 वर्ल्ड कप टीम के कप्तान हैं पृथ्वी

- सिद्धेश लाड (20 लाख) को नहीं मिला कोई खरीदार

- मनन वोहरा (बेस प्राइस-20 लाख) को रॉयल चैलेंजर्स ने 1.10 करोड़ में खरीदा।


- राहुल त्रिपाठी (बेस प्राइस- 20 लाख) पर को राजस्थान रॉयल्स ने 3.40 करोड़ में खरीदा।

- हिंमाशु  राणा (बेस प्राइस- 20 लाख) को नहीं मिला खरीदार   

- मयंक अग्रवाल (बेस प्राइस- 20 लाख) को किंग्स इलेवन ने 1 करोड़ में खरीदा।

- रिकी भुई को सनराइजर्स ने बेस प्राइस 20 लाख रुपये में खरीदा।

- इशांक जग्गी (बेस प्राइस 20 लाख) को केकेआर ने बेस प्राइस में खरीदा।

- शुभमन गिल (बेस प्राइस- 20 लाख) को केकेआर ने 1.80 करोड़ में खरीदा

- सूर्य कुमार को मुंबई ने 3.20 करोड़ रुपये में खरीदा।

- सूर्य कुमार यादव (बेस प्राइस 30 लाख) पर बोली जारी।

स्पिन गेंदबाजों की नीलामी

- कुलदीप यादव पर रॉयल चैलेंजर्स ने लगाई 5.80 करोड़ की बोली। हालांकि, कोलकाता ने राइट टू मैच के तहत कुलदीप को रिटेन करने का फैसला किया।

- कुलदीप यादव (बेस प्राइस 1.50 करोड़) पर बोली जारी, 5 करोड़ के पार हुई कीमत 

- एडम जैम्पा को कोई खरीदार नहीं मिला।

- युजवेंद्र चहल (बेस प्राइस- 2 करोड़) को आरसीबी ने 6 करोड़ में रिटेन किया। 

- वेस्टइंडीज के सैमुअल बद्री (बेस प्राइस- 1 करोड़) को खरीदार नहीं मिला।

- अमित मिश्रा (बेस प्राइस- 1.50 करोड़) को दिल्ली डेयरडेविल्स ने 4 करोड़ में खरीदा।

- राशिद खान को सनराइजर्स हैदराबाद ने 9 करोड़ में राइट टू मैच से रिटेन किया।


- अफगानिस्तान के राशिद खान (बेस प्राइस- 2 करोड़) पर अभी बोली जारी। 7 करोड़ से ज्यादा पहुंची कीमत।

- कर्ण शर्मा (बेस प्राइस- 2 करोड़) को चेन्नई सुपर किंग्स ने 5 करोड़ रुपये में खरीदा।

- ईश सोढ़ी (बेस प्राइस- 50 लाख) नहीं बिके।

- दक्षिण अफ्रीका के इमरान ताहिर (बेस प्राइस- 1 करोड़ रुपये) को चेन्नई सुपर किंग्स ने 1 करोड़ रुपये में खरीदा।

- चावला को केकेआर ने 4.20 करोड़ रुपये में राइट टू मैच के तहत रिटेन किया।

- पीयूष चावला (बेस प्राइस- 1 करोड़) पर लग रही है बोली

तेज गेंदबाजों पर बोली

- श्रीलंका के लसिथ मलिंग को खरीदार नहीं मिला।

- रबादा को दिल्ली डेयरडेविल्स ने 4.20 करोड़ में राइट टू मैच से रिटेन किया।

- दक्षिण अफ्रीका के कागिसो रबादा (बेस प्राइस 1.50 करोड़) पर बोली जारी।

- मिशेल मैक्लेनेघन को खरीदार नहीं मिला।

- मोहम्मद शमी को दिल्ली डेयरडेविल्स ने राइट टू मैच के तहत 3 करोड़ में रिटेन किया

- इशांत शर्मा (बेस प्राइस- 75 लाख) को किसी टीम ने नहीं खरीदा।

- न्यूजीलैंड के टिम साउदी (बेस प्राइस- 1 करोड़) को किसी टीम ने खरीदा। 

- उमेश यादव (बेस प्राइस- 1 करोड़) को आरसीबी ने 4.20 करोड़ रुपये में खरीदा।

- पैट कमिंस को मुंबई ने 5.40 करोड़ रुपये में खरीदा।


- ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस (बेस प्राइस-2 करोड़) पर बोली जारी।

- जोश हाजेलवुड (बेस प्राइस- 2 करोड़) को नहीं मिला खरीदार।

- मिचेल जॉनसन को कोई खरीदार नहीं मिला।

- बांग्लादेश के मुस्तफिजुर रहमान (बेस प्राइस - 1 करोड़) को मुंबई इंडियंस ने 2.20 करोड़ रुपये में खरीदा।

विकेटकीपर्स की बोली

- जोस बटलर को राजस्थान रॉयल्स ने 4.40 करोड़ में खरीदा।

- इंग्लैंड के जोस बटलर (बेस प्राइस-1.50 करोड़) पर बोली जारी

- इंग्लैंड के सैम बिलिंग्स ( बेस प्राइस- 1 करोड़) को किसी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा।

- अंबाती रायूडु (50 लाख बेस प्राइस) को चेन्नई सुपर किंग्स ने 2.20 करोड़ में खरीदा। 

- संजू सैमसन को राजस्थान रॉयल्स ने 8 करोड़ रुपये में खरीदा।


- संजू सैमसन (बेस प्राइस- 1 करोड़) के लिए बोली जारी। 7 करोड़ से ज्यादा पहुंची कीमत।

- रोबिन उथप्पा (बेस प्राइस - 2 करोड़) को 6.40 करोड़ में कोलकाता नाइट राइडर्स ने राइट टू मैच से रिटेन किया।

- नमन ओझा (बेस प्राइस 75 लाख) को खरीदार नहीं मिला।

- दिनेश कार्तिक को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 7.40 करोड़ रुपये में खरीदा।

- दिनेश कार्तिक (बेस प्राइस- 2 करोड़) पर बोली जारी। 5 करोड़ से ज्यादा पहुंची बोली।

- इंग्लैंड के जॉनी बेयरस्टो (बेस प्राइस 1.50 करोड़) को किसी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा।

- रिद्धिमान साहा (बेस प्राइस- 1 करोड़) को सनराइजर्स हैदराबाद ने 5 करोड़ रुपये में खरीदा।

- दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डि कॉक (बेस प्राइस 2 करोड़) को रॉयल चैलेंजर्स ने 2.80 करोड़ रुपये में खरीदा।

- पार्थिव पटेल (बेस प्राइस- 1 करोड़) को नहीं मिला खरीदार

ऑलराउडंर्स खिलाड़ियों पर बोली

- लंच तक ये है स्थिति


- इंग्लैंड के मोईन अली (बेस प्राइस-1.50 करोड़) को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 1.70 करोड़ में खरीदा।

- ऑस्ट्रेलिया के मार्कस स्टोइनिस (बेस प्राइस- 2 करोड़) को 6.20 करोड़ में किंग्स इलेवन पंजाब ने राइट टू मैच से रिटेन किया।


- स्टुअर्ट बिन्नी (बेस प्राइस-50 लाख) को राजस्थान रॉयल्स ने बेस प्राइस में खरीदा। 

- न्यूजीलैंड के कोलिन मुनरो (बेस प्राइस- 75 लाख) को दिल्ली डेयरडेविल्स ने 1.90 करोड़ में खरीदा।

- यूसुफ पठान ( बेस प्राइस- 75 लाख) को सनराइजर्स हैदराबाद ने 1.90 करोड़ रुपये में खरीदा।

- ऑस्ट्रेलिया के जेम्स फॉल्कनर (बेस प्राइस 2 करोड़) को किसी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा।

- न्यूजीलैंड के कोलिन डे ग्रैंडहोम (बेस प्राइस- 75 लाख) को रॉयल चैलेंजर्स ने 2.20 करोड़ रुपये में खरीदा।

- केदार जाधव (बेस प्राइस- 2 करोड़) को चेन्नई सुपर किंग्स ने 7.80 करोड़ में खरीदा।

- ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉटसन (बेस प्राइस-1 करोड़) को चेन्नई सुपर किंग्स ने 4 करोड़ में खरीदा। 

- वेस्टइंडीज के कार्लोस ब्रैथवेट (बेस प्राइस-1 करोड़ रुपये) को सनराइजर्स हैदराबाद ने 2 करोड़ रुपये में खरीदा।

- क्रिस वोक्स को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 7.40 करोड़ रुपये में खरीदा।

- इंग्लैंड के क्रिस वोक्स (बेस प्राइस- 2 करोड़) पर बोली जारी

किसके पास कितने रुपये बचे...

कैप्ड बैट्समैन पर बोली-

- मार्टिन गप्टिल नहीं बिके।

- सनराइजर्स हैदराबाद ने मनीष पांडे को 11 करोड़ में खरीदा।


- मनीष पांडे (बेस प्राइस 1 करोड़) को हैदराबाद और पंजाब के बीच खरीदने की होड़, 10 करोड़ के पार पहुंची बोली

- हाशिम अमला नहीं बिके।

- क्रिस लिन को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 9.60 करोड़ रुपये में खरीदा।

- ऑस्ट्रेलिया के क्रिस लिन (बेस प्राइस- 2 करोड़) पर बोली जारी

- जेसन रॉय को दिल्ली डेयरडेविल्स ने 1.50 करोड़ रुपये में खरीदा।

- ब्रेंडन मैक्कलम (बेस प्राइस- 2 करोड़) को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 3.60 करोड़ में खरीदा।

- फिंच को पंजाब ने 6.20 करोड़ में खरीदा।

- ऑस्ट्रेलिया के एेरॉन फिंच (बेस प्राइस-1.5 करोड़) पर बोली जारी।

- दक्षिण अफ्रीका के डेविड मिलर (बेस प्राइस 1.5 करोड़) को पंजाब ने 'राइट टू मैच' से 3 करोड़ में रिटेन किया।

- मुरली विजय को किसी टीम ने नहीं खरीदा

- लोकेश राहुल को किंग्स इलेवन पंजाब ने 11 करोड़ रुपये में खरीदा। 


- लोकेश राहुल (बेस प्राइस- 2 करोड़ रुपये) पर, 10 करोड़ के पार पहुंची बोली

- किंग्स इलेवन पंजाब ने 5.60 करोड़ में करुण नायर को खरीदा। 

- करुण नायर (बेस प्राइस 50 लाख) को खरीदने की होड़, बोली 4 करोड़ के पार पहुंची।

मार्की खिलाड़ियों की नीलामी

- युवराज सिंह को किंग्स इलेवन पंजाब ने 2 करोड़ रुपये में खरीदा।

- पहली बार आईपीएल नीलामी प्रक्रिया में हिस्सा ले रहे जो रूट (1.50 करोड़ बेस प्राइस) पर किसी फ्रेंचाइजी ने दिलचस्पी नहीं दिखाई। 

- केन विलियनमसन (बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये) को सनराइजर्स हैदराबाद ने तीन करोड़ रुपये में खरीदा।

- चेन्नई सुपरकिंग्स ने ड्वायन ब्रावो को 6.40 करोड़ रुपये में राइट टू मैच से रिटेन किया। ब्रावो की बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये थी।

- गंभीर को दिल्ली डेयरडेविल्स ने 2.80 करोड़ में खरीदा।

- गौतम गंभीर (बेस प्राइस 2 करोड़) पर लग रही है बोली।

- दिल्ली डेयरडेविल्स ने मैक्सवेल को 9 करोड़ रुपये में खरीदा।


- ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल पर बोली जारी। मैक्सवेल की बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये है।

- बांग्लादेश के ऑलाराउंडर शाकिब अल हसन को 2 करोड़ में सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा। शाकिब की बेस प्राइस 1 करोड़ रुपये थी।

- हरभजन को चेन्नई ने 2 करोड़ में खरीदा।

- हरभजन सिंह पर बोली जारी, हरभजन की बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये है।

- मिशेल स्टार्क को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 9.40 करोड़ में खरीदा। (बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये)

- अजिंक्य रहाणे को राइट टू मैच से राजस्थान रॉयल्स ने 4 करोड़ में रिटेन किया। (बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये) 


-फाफ डु प्लेसिस को राइट टू मैच से चेन्नई सुपर किंग्स ने 1.60 करोड़ रुपये में रिटेन किया। (बेस प्राइस 1.5 करोड़)

- राजस्थान रॉयल्स ने इंग्लैंड के बेन स्टोक्स को 12.50 करोड़ रुपये में खरीदा (बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये) 


- बेन स्टोक्स पर बोली 10 करोड़ के पार पहुंची, अभी भी बोली जारी

- पहली बोली में क्रिस गेल नहीं बिके

- कीरोन पोलार्ड को मुंबई इंडियंस ने 5.40 करोड़ में रिटेन किया, पोलार्ड पहले भी मुंबई से जुड़े थे। 

- अश्विन को किंग्स इलेवन पंजाब ने 7.60 करोड़ में खरीदा

- अब रविचंद्रन अश्विन पर लग रही बोली, बोली 5 करोड़ के पार पहुंची, अश्विन इससे पहले सीएसके की ओर से खेलते रहे हैं। 

- शिखर धवन को सनराइजर्स ने राइट टू मैच से 5.20 करोड़ में रिटेन किया।

- शिखर धवन पर लग रही है बोली


- आईपीएल-2018 की नीलामी प्रक्रिया शुरू हुई

Open in app