आईपीएल-2018 के लिए नीलामी के पहले दिन विदेशी और भारतीय युवा खिलाड़ियों का जलवा रहा। इंग्लैंड के बेन स्टोक्स इस सीजन में भी सबसे महंगे खिलाड़ी साबित हुए। उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 12.50 करोड़ रुपये में खरीदा। स्टोक्स पिछली बार भी सबसे महंगे खिलाड़ी रहे थे। वेस्टइंडीज के अनकैप्ड खिलाड़ी जोफ्रा आर्चर की नीलामी ने भी चौंकाया। उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 7.20 करोड़ रुपये में खरीदा।
वहीं, भारतीय खिलाड़ियों की बात करें तो मनीष पांडे, लोकेश राहुल, रविचंद्रन अश्विन क्रुणाल पंड्या का जलवा रहा। मनीष पांडे को सनराइजर्स हैदराबाद ने 11 करोड़ जबकि लोकेश राहुल को भी किंग्स इलेवन पंजाब ने इतने ही रुपये में खरीदा। क्रुणाल पंड्या पर मुंबई इंडियंस ने बड़ा दांव लगाया और 8.80 करोड़ में खरीदा। पंड्या सबसे महंगे बिकने वाले अनकैप्ड खिलाड़ी रहे। अश्विन को इस बार किंग्स इलेवन पंजाब ने 7.60 करोड़ में खरीदा।
नहीं बिके ये स्टार
पहले दिन की नीलामी में क्रिस गेल सबसे बड़ा नाम रहे जिनपर किसी फ्रेंचाइजी ने भरोसा नहीं दिखाया। इसके अलावा इशांत शर्मा, लसिथ मलिंगा, मिशेल जॉनसन, हाशिम अमला और पार्थिव पटेल, टिम साउदी को भी कोई खरीदार नहीं मिला। इन खिलाड़ियों पर दूसरे दिन एक बार फिर बोली लगेगी।
गंभीर, युवराज सहित ये स्टार सस्ते में निपटे
केकेआर की ओर रिटेन नहीं किए गए गंभीर को दिल्ली डेयरडेविल्स ने 2.8 करोड़ में खरीदा। वहीं, युवराज ने किंग्स इलेवन पंजाब ने दो करोड़ में खरीदा। हरभजन सिंह भी केवल दो करोड़ में चेन्नई के पाले में गए।
किस टीम ने किस खिलाड़ी पर लगाया सबसे महंगा दांव
राजस्थान रॉयल्स- बेन स्टोक्स (12.50 करोड़ रुपये)
सनराइजर्स हैदराबाद- मनीष पांडे (11 करोड़ रुपये)
किंग्स इलेवन पंजाब- लोकेश राहुल (11 करोड़ रुपये)
कोलकाता नाइट राइडर्स- क्रिस लिन (9.60 करोड़ रुपये)
कोलकाता नाइट राइडर्स- मिशेल स्टार्क (9. 40 करोड़ रुपये)
दिल्ली डेयरडेविल्स- ग्लेन मैक्सवेल (9 करोड़)
सनराइजर्स हैदराबाद- राशिद खान (9 करोड़)
मुंबई इंडियंस- क्रुणाल पंड्या (8.80 करोड़)
किस टीम के पास बचे हैं कितने पैसे
चेन्नई सुपर किंग्स- 11 खिलाड़ी खरीदे (4 विदेशी),पैसे बचे- 17 करोड़
दिल्ली डेयरडेविल्स- 15 खिलाड़ी खरीदे (5 विदेशी), पैसे बचे- 12 करोड़ 30 लाख
किंग्स इलेवन पंजाब- 10 खिलाड़ी खरीदे (3 विदेशी), पैसे बचे- 21 करोड़ 90 लाख
कोलकाता नाइट राइडर्स- 12 खिलाड़ी खरीदे (4 विदेशी), पैसे बचे- 7 करोड़ 60 लाख
मुंबई इंडियंस- 9 खिलाड़ी खरीदे (3 विदेशी), पैसे बचे- 15 करोड़ 80 लाख
राजस्थान रॉयल्स- 9 खिलाड़ी खरीदे (5 विदेशी), पैसे बचे- 23 करोड़ 50 लाख
रॉयल चैलेंजर्स- 14 खिलाड़ी खरीदे (6 विदेशी), 15 करोड़ 85 लाख
सनराइजर्स हैदराबाद- 16 खिलाड़ी खरीदे (5 विदेशी), 7 करोड़ 95 लाख
पहले दिन 110 खिलड़ियों की नीलामी
आईपीएल-2018 की नीलामी के पहले दिन कुल 110 खिलाड़ियों की बोली लगी जिसमें इसमें 78 खिलाड़ी बिके। इस दौरान 321.1 करोड़ रुपये खर्च हुए। बिकने वाले खिलाड़ियों में 49 भारतीय और 29 विदेशी हैं। पहले दिन राइट टू मैच के तहत 16 खिलाड़ियों को उनकी पुरानी टीमों ने रिटेन किया।