IPL 2024: 'मयंक यादव को दिखा रहे हैं हारिस रऊफ के वीडियो', पाकिस्तानी कंटेंट क्रिएटर के दावे पर आए मजेदार जवाब, देखिए

मयंक यादव आईपीएल 2024 में सबसे तेज गेंद डालने का रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं। मयंक की तूफानी गेंदबाजी पर पाकिस्तान के एक कंटेंट क्रिएटर ने ऐसी बात कही है जिसका खूब मजाक उड़ रहा है।

By शिवेन्द्र कुमार राय | Published: April 05, 2024 10:51 AM

Open in App
ठळक मुद्देमयंक यादव आईपीएल 2024 में सबसे तेज गेंद डालने का रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैंउन्होंने 2 मैचों में 6 विकेट लिए हैंलगातार 150 किमी प्रति घंटे से अधिक की गति से उनकी गेंदबाजी ने उन्हें दुनिया भर में प्रशंसा दिलाई है

IPL 2024: आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से खेल रहे भारतीय तेज गेंदबाज मयंक यादव का नाम इन दिनों सुर्खियों में है। अपनी तूफानी गेंदबाजी से मयंक ने सनसनी फैला दी है।  मयंक मौजूदा आईपीएल में धूम मचा रहे हैं।  लगातार 150 किमी प्रति घंटे से अधिक की गति से उनकी गेंदबाजी ने उन्हें दुनिया भर में प्रशंसा दिलाई है। उन्होंने दो मैचों में सिर्फ 41 रन देकर छह विकेट लिए हैं। उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ लखनऊ के मैच के दौरान 156.7 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी जो आईपीएल 2024 की अब तक की सबसे तेज गेंद है।

इस बीच मयंक की तूफानी गेंदबाजी पर पाकिस्तान के एक कंटेंट क्रिएटर ने ऐसी बात कही है जिसका खूब मजाक उड़ रहा है। पाकिस्तान के एक स्पोर्ट्स कंटेंट क्रिएटर को अपनी अजीब टिप्पणी के लिए सोशल मीडिया पर आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। फरीद खान नाम के इस शख्स ने दावा किया कि  भारत आगामी टी20 विश्व कप में भारत बनाम पाकिस्तान मैच के लिए अपनी नई तेज सनसनी मयंक यादव को पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ़ के वीडियो दिखाकर तैयार कर रहा है। 

फरीद खान ने आगे दावा किया कि मयंक नसीम शाह और शाहीन अफरीदी की गेंदबाजी के वीडियो भी देख रहे हैं। फरीद खान के अनुसार पाकिस्तान के पूर्व गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल लखनऊ सुपर जाइंट्स में मयंक को तैयार कर रहे हैं।

बता दें कि मयंक यादव आईपीएल 2024 में सबसे तेज गेंद डालने का रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं। उन्होंने 2 मैचों में 6 विकेट लिए हैं। ग्लेन मैक्सवेल, स्टुअर्ट ब्रॉड और कगिसो रबाडा जैसे दिग्गज मयंक के मुरीद हो गए हैं। इंग्लैंड के लिए 604 टेस्ट विकेट ले चुके ब्रॉड का तो कहना है कि 21 वर्ष के मयंक को सीधे सीनियर टीम में खेलने का मौका मिलना चाहिए। उनका कहना है कि भारत को एक खास खिलाड़ी मिल गया है। कगिसो रबाडा ने भी मयंक की जमकर तारीफ की है और कहा है कि मुझे लगता है कि यह सिर्फ शुरुआत है, वह गति के साथ पैदा हुआ था। गति को बाजार में नहीं खरीदा जाता है। यह उनका असली हथियार है।

टॅग्स :आईपीएल 2024लखनऊ सुपरजायंट्सपाकिस्तानहारिस रऊफShaheen Shah Afridi

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या