IPL 2024: आईपीएल से पहले केकेआर कप्तान ने खेली धांसू पारी, रणजी फाइनल में चौके और छक्के की बारिश, शतक से चूके

IPL 2024: कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) कप्तान अय्यर ने मुंबई के लिए दूसरी पारी में धमाल कर दिया। 111 गेंद में 95 रन की पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 3 छक्के शामिल हैं।

By सतीश कुमार सिंह | Published: March 12, 2024 3:39 PM

Open in App
ठळक मुद्देतीन घरेलू मैचों में उन्होंने 19.33 के औसत से 58 रन बनाए थे। रणजी ट्रॉफी जनवरी से मार्च के बीच खेला जाता है। विदर्भ के गेंदबाज पर रन बनाकर हाथ साफ किए।

IPL 2024: आत्मविश्वास में बड़ा इजाफा। श्रेयस अय्यर ने प्रथम श्रेणी अर्धशतक का 14 महीने का लंबा इंतजार खत्म किया। खराब दौर से गुजर रहे श्रेयस अय्यर ने रणजी ट्रॉफी फाइनल में कमाल की पारी खेली। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) कप्तान अय्यर ने मुंबई के लिए दूसरी पारी में धमाल कर दिया। 111 गेंद में 95 रन की पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 3 छक्के शामिल हैं। विदर्भ के गेंदबाज पर रन बनाकर हाथ साफ किए। पहली पारी में अय्यर ने मात्र 7 रन बनाए थे। श्रेयस राष्ट्रीय टीम के साथ प्रतिबद्धताओं के कारण इस सत्र में मुंबई के लिए नियमित नहीं रहे हैं। उन्होंने तीन घरेलू मैचों में उन्होंने 19.33 के औसत से 58 रन बनाए थे। रणजी ट्रॉफी जनवरी से मार्च के बीच खेला जाता है। पहला केकेआर मैच 23 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद के साथ है। 

बीसीसीआई से केंद्रीय अनुबंध नहीं मिलने के कारण श्रेयस अय्यर के भविष्य को लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही है, लेकिन भारत के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने इस बात से इनकार किया कि उनके लिए दरवाजे बंद हो चुके हैं। घरेलू क्रिकेट खेलने के बीसीसीआई के निर्देशों के बावजूद श्रेयस ने कमर के दर्द का हवाला देकर मुंबई के लिये रणजी क्वार्टर फाइनल नहीं खेला।

वानखेड़े स्टेडियम में 41 बार के चैंपियन मुंबई की पहली पारी 224 रन पर सिमट गई थी। इस बीच अजिंक्य रहाणे का रणजी ट्रॉफी में खराब प्रदर्शन जारी है। रहाणे ने अब तक आठ मैचों में 12.81 की औसत से केवल 141 रन बनाए हैं। हालांकि दूसरी पारी में 73 रन बनाकर लाज बचा ली। 143 गेंद का सामना किया और 5 चौके और एक छक्का लगाया। 

रणजी ट्रॉफी का लंबा सत्र होता है। इसके अलावा दलीप ट्रॉफी और देवधर ट्रॉफी भी है। दलीप ट्रॉफी जून में शुरू होती है, आईपीएल के एक महीने बाद। भारतीय टीम में जगह बनाने को आतुर खिलाड़ी सबसे ज्यादा क्रिकेट खेलते हैं और उनके लिये यह बहुत कठिन है । घरेलू कैलेंडर की समीक्षा की जानी चाहिये।

टॅग्स :कोलकाता नाइट राइडर्सIPLश्रेयस अय्यरआईपीएल 2024टीम इंडिया

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या