IPL 2024: क्या वाकई में चेतेश्वर पुजारा CSK से कमबैक करने जा रहे? आइए जानते हैं क्या है सच..

IPL 2024: चेन्नई सुपर किंग्स टीम में क्या चेतेश्वर पुजारा वापसी करने जा रहे हैं। अभी इस बात को लेकर खुद क्रिकेटर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिख कर बताया। लेकिन, अभी भी फैंस यकी नहीं कर पा रहे हैं।

By आकाश चौरसिया | Published: April 14, 2024 5:23 PM

Open in App
ठळक मुद्देIPL 2024: चेतेश्वर पुजारा ने एक्स पर जानकारी दी IPL 2024: क्रिकेटर ने लिखा की वो सीएसके के साथ जुड़ने जा रहे हैंIPL 2024: इस बात पर अभी यूजर अपनी-अपनी तरह से प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे

IPL 2024: भारत के अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक ट्वीट करके सनसनी फैला दी है। अब फैंस अपनी-अपनी तरह से सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। ऐसे में कयास लगने शुरू हो गए हैं कि चेतेश्वर चेन्नई सुपर किंग्स (IPL 2024) में वापसी कर सकते हैं। 

IPL 2024: उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि वो सुपर किंग्स के साथ आईपीएल के इस सीजन में जुड़ने के लिए काफी उत्सुक हैं। अब प्रशंसकों ने तुरंत अटकलें लगाना शुरू कर दिया कि क्या पुजारा एक खिलाड़ी के रूप में वापस आएंगे या फ्रेंचाइजी के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा बनेंगे। 

IPL 2024: लेकिन, इसी बीच एक फैन ने पुजारा के ट्वीट को पर अपनी बात रखी। इस बीच उन्होंने जिस हैशटैग का इस्तेमाल किया उसमें सुपर किंग्स नहीं बल्कि 'सपरकिंग्स' लिखा था। फिर दूसरे यूजर ने उनके इसी ट्वीट पर कहा, "मुझे मत बताओ मैं यही सोच रहा हूँ"।

IPL 2024: लेकिन, एक फैन ने तो हैरानी जताते हुए उलटा चेतेश्वर पुजारा से ही पूछ लिया कि आप क्या कह रहे हो भाई। 

IPL 2024: चेतेश्वर पुजारा के ट्वीट पर एक फैंस ने तो उनकी बातों पर पुष्टि करते हुए कहा कि आपका घर यानी चेन्नई सुपर किंग्स में स्वागत है। 

IPL 2024: बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा के ट्वीट पर एक और यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि क्रिकेटर टीम में वापसी कर रहे हैं। 

टॅग्स :आईपीएल 2024चेन्नई सुपर किंग्समुंबई इंडियंसचेतेश्वर पुजारा

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या