IPL 2023: जरूरत से ज्यादा धीमा खेल रहे हैं विराट कोहली! रवि शास्त्री ने स्ट्राइक रेट सुधारने के लिए दी ये सलाह

इस सीजन विराट अब तक 6 अर्धशतक लगा चुके हैं। लेकिन शानदार प्रदर्शन के बाद भा कोहली कुछ आलोचकों के निशाने पर हैं। कारण है उनका स्ट्राइक रेट। कोहली को शास्त्री ने सलाह देते हुए कहा है कि बाकी बल्लेबाजों की फॉर्म का लोड नहीं लेना चाहिए। एक बार बल्ला चलने लगे, तो बदलो मत। बाकियों की चिंता ना करो।

By शिवेन्द्र कुमार राय | Published: May 09, 2023 6:25 PM

Open in App
ठळक मुद्देविराट कोहली की स्ट्राइक रेट पर उठ रहे हैं सवालरवि शास्त्री ने विराट को दी बल्लेबाजी की अहम सलाहकहा- एक बार पिटाई शुरू कर दें तो रुकें मत

IPL 2023: आइपीएल 2023 में विराट कोहली अलग रंग में दिखे हैं। इस सीजन कोहली का बल्ला खूब चला है।  इस सीजन विराट अब तक 6 अर्धशतक लगा चुके हैं। लेकिन शानदार प्रदर्शन के बाद भा कोहली कुछ आलोचकों के निशाने पर हैं। कारण है उनका स्ट्राइक रेट। आरसीबी के पिछले मैच में कोहली ने 46 गेंद में 55 रन बनाए थे और उनकी टीम मुकाबला हार गई थी। 

कहा जा रहा है कि टीम में निचले क्रम में बल्लेबाजी में गहराई नहीं है इसलिए कोहली को संभल कर खेलना पड़ रहा है। अब टीम इंडिया के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने कोहली को एक खास सलाह दी है। क्रिकइन्फो से बातचीत में शास्त्री ने कहा, "एक बार बल्ला चलने लगे, तो बदलो मत। बाकियों की चिंता ना करो। विराट को मेरा यही संदेश होगा। उन्हें अपना काम करने दो T20 गेम में। आपको बहुत सारे बल्लेबाजों की जरूरत नहीं होती। अगर आप कूटते रहोगे तो यही काफी है। इस बात का सबसे सही उदाहरण फिल सॉल्ट थे। आपने देखा कि उन्होंने कैसी बैटिंग की। एक बार उन्होंने पिटाई शुरू की, तो फिर नहीं रुके। इससे बाकी बल्लेबाजों से प्रेशर हट जाता है। वहां मार्श हों या रूसो, सभी धो रहे थे। इसलिए यह कुछ ऐसा है जो विराट भी कर सकते हैं। एक बार पिटाई शुरू कर दें तो रुकें मत। कोशिश करिए और चलते रहिए।"

रवि शास्त्री ने इस दौरान खराब फार्म में चल रहे मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि बल्ले से योगदान नहीं देने का असर उनकी कप्तानी पर भी पड़ रहा है। 

रवि शास्त्री ने रोहित के बारे में कहा,  "अगर आप रन बना रहे हैं तो एक कप्तान के रूप में काम बहुत आसान हो जाता है। जब आपका बल्ला चल रहा होता है तो मैदान पर हाव भाव बदल जाता है, मैदान पर अलग स्तर की ऊर्जा होती है। इसके उलट जब आप रन नहीं बना पाते है तो उत्साह में कमी होती है। एक कप्तान के तौर पर यह जरूरी है कि आपका निजी प्रदर्शन भी अच्छा हो। यही टीम आने वाले दो तीन वर्षों में एक मजबूत टीम बन सकती है, लेकिन इन्हें सही तरह से संयोजित करने की जिम्मेदारी कप्तान की ही है।"

टॅग्स :आईपीएल 2023विराट कोहलीRCBरवि शास्त्री
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या