IPL 2023 Final: आईपीएल में टूटे रिकॉर्ड, 2174 चौके और 1124 छक्के, जानें 2008 से लेकर 2023 तक आंकड़े

IPL 2023 Final: पांचवीं बार आईपीएल खिताब अपने नाम किया। मुंबई इंडियंस के बाद अब चेन्नई पांच खिताब जीतने वाली दूसरी टीम बन गई।

By सतीश कुमार सिंह | Published: May 30, 2023 3:14 PM

Open in App
ठळक मुद्देआईपीएल 2023 सीजन में कई रिकॉर्ड टूट गए।इस बार 2174 चौके और 1124 छक्के लगे। 2022 सीजन में 1062 छक्के लगे थे। 

IPL 2023 Final: आखिरी दो गेंदों पर रविंद्र जडेजा ने किया धमाल और चेन्नई सुपर किंग्स ने फाइनल में गुजरात टाइटंस को पांच विकेट से हराकर रिकॉर्ड की बराबरी करते हुए पांचवीं बार आईपीएल खिताब अपने नाम किया। मुंबई इंडियंस के बाद अब चेन्नई पांच खिताब जीतने वाली दूसरी टीम बन गई।

आईपीएल 2023 सीजन में कई रिकॉर्ड टूट गए। इस बार 2174 चौके और 1124 छक्के लगे। 2022 सीजन में 1062 छक्के लगे थे। दक्षिण अफ्रीका में आयोजित आईपीएल 2009 सीज़न वह टूर्नामेंट था, जिसमें सबसे कम छक्के लगे थे, जिसमें 59 मैचों में 506 छक्के थे, जिसमें छक्के प्रति मैच 8.58 का अनुपात था।

2008 में 622, 2009 में 506, 2010 में 585, 2011 में 639, 2012 में 731, 2013 में 672, 2014 में 714, 2015 में 692, 2016 में 638, 2017 में 705, 2018 में 872, 2019 में 784, 2020 में 734, 2021 में 687, 2022 में 1062 और 2023 में 1124 छक्के लगे। इस साल सभी रिकॉर्ड टूट गए। 

आरसीबी के कप्तान फाफ डुप्लेसी 36 छक्कों के साफ पहले स्थान पर रहे। चेन्नई सुपर किंग्स के शुभम दुबे 35 छक्कों के साथ दूसरे और गुजरात टाइटंस के खिलाड़ी शुभमन गिल 33 छक्कों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। शुभमन गिल ने ऑरेंज कैप पर कब्जा किया और 17 मैच में 890 रन बनाए। मोहम्मद शमी ने 28 विकेट के साथ पर्पल कैप जीता।

आईपीएल 2023 सीजन में 2174 चौके लगे। जो अपने आप एक रिकॉर्ड है। गुजरात टाइटंस के खिलाड़ी शुभमन गिल 84 चौके के साथ पहले पायदान पर रहे। राजस्थान रॉयल्स के यशस्वी जायसवाल 83 के साथ दूसरे और चेन्नई सुपर किंग्स के डेवोन कोंवे 76 चौके के साथ तीसरे पायदान पर रहे।

टॅग्स :आईपीएल 2023IPLचेन्नई सुपर किंग्समुंबई इंडियंसगुजरात टाइटन्सबीसीसीआईएमएस धोनीजय शाह
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या