IPL 2022: रॉबिन उथप्पा 15वें सत्र में चौका और छक्का लगाने वाले पहले खिलाड़ी, इस प्लेयर ने पहला विकेट अपने नाम किया

IPL 2022: चेन्नई सुपर किंग्स के तीसरे क्रम के बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा चौका और छक्का लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

By सतीश कुमार सिंह | Published: March 26, 2022 7:57 PM

Open in App
ठळक मुद्देउमेश यादव इस आईपीएल में पहला विकेट लेने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।रॉबिन उथप्पा ने शिवम मावी की गेंद पर पहला चौका मारा।रॉबिन उथप्पा ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के उमेश यादव पर पहला छक्का मारा।

IPL 2022: इंडियन प्रीमियर लीग के 15वां सत्र की शुरुआत हो गई। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के कप्तान श्रेयस अय्यर ने इंडियन प्रीमियर लीग के सत्र के पहले मैच में शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण का फैसला किया।

चेन्नई सुपर किंग्स के तीसरे क्रम के बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा चौका और छक्का लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के उमेश यादव इस आईपीएल में पहला विकेट लेने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। रॉबिन उथप्पा ने शिवम मावी की गेंद पर पहला चौका मारा।

रॉबिन उथप्पा ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के उमेश यादव पर पहला छक्का मारा। उमेश यादव ने स्टाइलिश बल्लेबाज रूतुराज गायकवाड़ को आउट कर पहला विकेट लिया। उमेश यादव ने इस आईपीएल का दूसरा विकेट भी अपने नाम किया।

केकेआर की टीम सिर्फ तीन विदेशी खिलाड़ियों सैम बिलिंग्स, आंद्रे रसेल और सुनील नारायण के साथ मैदान में उतर रही है। नये कप्तान रविन्द्र जडेजा की अगुवाई में उतरी चेन्नई की टीम में ड्वेन कॉन्वेवे, मिशेल सेंटनर, ड्वेन ब्रावो और एडम मिल्ने विदेशी खिलाड़ी है।

टॅग्स :आईपीएल 2022रॉबिन उथप्पाउमेश यादवचेन्नई सुपर किंग्सकोलकाता नाइट राइडर्सIPL
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या