IPL 2022 Mega Auction: 'बेबी एबी' पर मुंबई इंडियंस ने खेला दांव, रोहित शर्मा की टीम ने 3 करोड़ में खरीदा, बेस प्राइस 20 लाख था

IPL 2022 Mega Auction: विकेटकीपर बल्लेबाज निकोलस पूरन को सनराइजर्स हैदराबाद ने 10.75 करोड़ में खरीदा। विकेटकीपर दिनेश कार्तिक को आरसीबी ने साढे़ पांच करोड़ में खरीदा।

By सतीश कुमार सिंह | Published: February 12, 2022 07:28 PM2022-02-12T19:28:31+5:302022-02-12T19:35:57+5:30

IPL 2022 Mega Auction 'Baby AB' Dewald Brevis Goes to Mumbai Indians 3cr under-19 World Cup MoS | IPL 2022 Mega Auction: 'बेबी एबी' पर मुंबई इंडियंस ने खेला दांव, रोहित शर्मा की टीम ने 3 करोड़ में खरीदा, बेस प्राइस 20 लाख था

मुंबई, सीएसके और हैदराबाद के बीच जबर्दस्त होड़ लगी।

googleNewsNext
Highlightsजॉनी बेयरस्टॉ को पंजाब किंग्स ने पौने सात करोड़ में अपनी टीम में शामिल किया।अंबाती रायुडू को चेन्नई सुपर किंग्स ने इसी रकम पर पुन: खरीदा।टीमों को आकर्षित किया और इनमें सबसे बड़ी धनराशि मिली।

IPL 2022 Mega Auction: दक्षिण अफ्रीका की अंडर-19 बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस का आधार मूल्य 20 लाख रुपये था और मुंबई इंडियंस ने बेंगलुरु में आईपीएल मेगा नीलामी के पहले दिन शाम के सत्र में 3 करोड़ रुपये में खरीदा।

चेन्नई और पंजाब ऐसी टीमें थीं, जिन्होंने उसके लिए बोली लगाई, जिसका मूल्य तेजी से तिगुना हो गया। पंजाब और सीएसके ने युवा खिलाड़ी के लिए कई बार बोली लगाई। 2022 अंडर -19 विश्व कप के सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी ने भी मुंबई इंडियंस से 3 करोड़ रुपये की बोली लगाई।

सनराइजर्स हैदराबाद ने 40 लाख के आधार मूल्य वाले ‘अनकैप्ड’ बल्लेबाज राहुल त्रिपाठी को आठ करोड़ 50 लाख रुपये में खरीदा। मुंबई इंडियन्स ने दक्षिण अफ्रीका के युवा बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस पर तीन करोड़ रुपये खर्च किये। भारत के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को राजस्थान रॉयल्स ने छह करोड़ 50 लाख रुपये तथा राहुल चाहर को पंजाब किंग्स ने पांच करोड़ 25 लाख रुपये में खरीदा।

दिल्ली ने कुलदीप यादव को दो करोड़ रुपये में अपनी टीम से जोड़ा। भारत के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में युवराज सिंह के बाद दूसरे सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी बन गए। मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद से लंबी होड़ के बाद 15 करोड़ 25 लाख रूपये में फिर खरीदा।

नीलामी में कई खिलाड़ियों पर टीमों ने मोटी बोली लगायी और इसमें तेज गेंदबाज और विकेटकीपर बल्लेबाज भी शामिल हैं। पिछले कुछ समय से अपनी गेंदबाजी के अलावा बल्लेबाजी में भी कमाल दिखा रहे दीपक चाहर में कई टीमों ने दिलचस्पी दिखायी लेकिन आखिर में चेन्नई सुपर किंग्स उन्हें 14 करोड़ रुपये खर्च करके अपनी टीम से जोड़ने में सफल रहे।

दीपक चाहर के अलावा जिन तेज गेंदबाजों को मोटी रकम मिली उनमें शार्दुल ठाकुर (दिल्ली कैपिटल्स, 10.75 करोड़ रुपये), प्रसिद्ध कृष्णा (राजस्थान रॉयल्स, 10 करोड़ रुपये), लॉकी फर्गुसन (गुजरात टाइटन्स, 10 करोड़ रुपये), कैगिसो रबाडा (पंजाब किंग्स 9.25 करोड़ रुपये), ट्रेंट बोल्ट (रॉयल्स, आठ करोड़ रुपये), जोश हेजलवुड (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर, 7.75 करोड़ रुपये) और मार्क वुड (लखनऊ सुपरजाइंट्स, 7.50 करोड़ रुपये प्रमुख हैं।

Open in app