IPL 2022: कोहली, वार्नर, विलियमसन, गेल और हसी क्लब में शामिल राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज, विराट सबसे आगे, जानें

IPL 2022: राजस्थान रॉयल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग के क्वालीफायर एक में मंगलवार को यहां गुजरात टाइटंस के खिलाफ छह विकेट पर 188 रन बनाए।

By सतीश कुमार सिंह | Published: May 24, 2022 9:59 PM

Open in App
ठळक मुद्देआईपीएल में एक सत्र में 700 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।जोस बटलर ने अभी तक 68 चौके और 39 छक्के लगा चुके हैं।बटलर ने 56 गेंद में 12 चौकों से दो छक्कों से 89 रन की पारी खेली।

IPL 2022: अच्छी फॉर्म में चल रहे सलामी बल्लेबाज जोस बटलर इंडियन प्रीमियर लीग के क्वालीफायर एक में एक और मील का पत्थर पार कर लिया। आईपीएल में एक सत्र में 700 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इस लिस्ट में कई खिलाड़ी हैं।

इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जोस बटलर ने अभी तक 68 चौके और 39 छक्के लगा चुके हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ आज बटलर ने 56 गेंद में 12 चौकों से दो छक्कों से 89 रन की पारी खेली।बटलर की पारी की बदौलत रॉयल्स की टीम अंतिम चार ओवर में 61 रन जोड़ने में सफल रही।

बटलर ने धीमी बल्लेबाजी की लेकिन एक छोर संभालकर रखा। इंग्लैंड के इस बल्लेबाज ने पंड्या पर चौका जड़ा जो तीसरे ओवर में बाद उनकी पहली बाउंड्री थी। बटलर ने 17वें ओवर में दयाल पर चार चौके जड़े और इस दौरान 42 गेंद में अर्धशतक पूरा किया।

उन्होंने अगले ओवर में जोसेफ पर भी तीन चौके मारे। बटलर को शमी के अगले ओवर में राशिद ने जीवनदान दिया। बटलर ने ओवर की अंतिम दो गेंद पर चौके और छक्का जड़ा और फिर अंतिम ओवर में दयाल पर छक्के के साथ टीम का स्कोर 180 रन के पार पहुंचाया। वह पारी की अंतिम गेंद पर रन आउट हुए। टाइटंस के खिलाफ कोहली के 73वें पिछले मैच के बाद किसी भी बल्लेबाज द्वारा यह अब तक का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर है।

आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा रनः (Most runs in an IPL season)

973 विराट कोहली (2016)

848 डेविड वार्नर (2016)

735 केन विलियमसन (2018)

733 क्रिस गेल (2012)

733 माइक हसी (2013)

718 जे बटलर (2022) *

टॅग्स :आईपीएल 2022जोस बटलरराजस्थान रॉयल्सगुजरात टाइटन्सIPLकेन विलियम्सनविराट कोहलीडेविड वॉर्नरक्रिस गेलरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या