IPL 2022: मुंबई इंडियंस के लिए झटका, सूर्यकुमार यादव चोटिल, जानिए कितने मैच से रह सकते हैं बाहर

आईपीएल-2022: मुंबई इंडियंस के दमदार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव अभी भी अपने चोट से पूरी तरह उबर नहीं सके हैं। ऐसे में वे दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहले मैच से बाहर रह सकते हैं।

By विनीत कुमार | Published: March 15, 2022 1:07 PM

Open in App
ठळक मुद्देआईपीएल-2022 की शुरुआत इसी महीने 26 तारीख से हो रही है।मुंबई इंडियंस को अपने अभियान का आगाज 27 मार्च से करना है, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहला मैच।चोटिल सूर्यकुमार यादल आईपीएल-2022 में मुंबई इंडियंस के पहले मैच से बाहर रह सकते हैं।

मुंबई: इसी महीने के आखिरी हफ्ते में शुरू हो रहे आईपीएल-2022 से ठीक पहले मुंबई इंडियंस टीम को झटका लगा है। सामने आई जानकारी के अनुसार टीम के अहम बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव चोटिल हैं। ऐसे में वे संभवत: मुंबई इंडियंस के सीजन के पहले मैच में हिस्सा नहीं ले सकेंग। मुंबई इंडियंस को आईपीएल-2022 में अपना पहला मैच 27 मार्च को खेलना है। यह मुकाबला मुंबई के ब्रेबर्न स्टेडियम में खेला जाएगा। 

रिपोर्ट्स के अनुसार 31 वर्षीय सूर्यकुमार अपने अंगूठे पर हेयरलाइन फ्रैक्चर से अभी तक उबर नहीं सके हैं। उन्हें पिछले महीने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान चोट लग गई थी। बाद में उन्हें श्रीलंका के खिलाफ T20I सीरीज से भी बाहर रहना पड़ा था। हालांकि सूर्यकुमार वर्तमान में बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में चोट से उबरने के दौर से गुजर रहे हैं। ऐसे में उनके आईपीएल में शुरुआती मैच में हिस्सा लेने पर संशय है।

टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार बीसीसीआई के एक वरिष्ठ सूत्र ने बताया, 'सूर्यकुमार इस समय एनसीए में अपना रिहैबिलिटेशन कर रहे हैं। वह ठीक होने के रास्ते पर है, लेकिन इस बात की संभावना है कि शुरुआती मैच में उसकी भागीदारी संशय वाली है।'

सूत्र ने कहा, 'इसलिए ऐसी संभावना हो सकती है कि उन्हें बोर्ड की मेडिकल टीम पहले मैच में खेलने का जोखिम नहीं उठाने की सलाह दे सकती है।' गौरतलब है कि सूर्यकुमार आईपीएल 2022 मेगा नीलामी से पहले फ्रेंचाइजी द्वारा रिटेंन किए गए चार खिलाड़ियों में से एक हैं। उन्हें ईशान किशन, हार्दिक पांड्या और कुणाल पांड्या से भी ज्यादा तरजीह मुंबई इंडियंस की ओर से दी गई।

ऐसे में मुंबई इंडियंस को अपने इस तेजतर्रार बल्लेबाज से बहुत उम्मीदें होंगी। फिलहाल अच्छी बात मुंबई इंडियंस के लिए ये है कि सूर्यकुमार का 2 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ दूसरे मैच में मैदान पर उतरना निश्चित लग रहा है। 

सूत्र ने कहा, 'मुझे लगता है कि मुंबई इंडियंस के दूसरे मैच में वह 100 प्रतिशत फिट होंगे। यदि वह पहला मैच नहीं खेलते है तो यह एक एहतियाती उपाय है।'

टॅग्स :आईपीएल 2022मुंबई इंडियंसSuryakumar Yadavइंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या