IPL 2022 Auction: नीलामी के लिए खिलाड़ी तैयार, टॉप कैटगरी में 17 भारतीय, बेस प्राइस 2 करोड़, देखें लिस्ट

IPL 2022 Auction: आईपीएल ने अंतिम नीलामी सूची की घोषणा की, जिसमें पिछले महीने जारी किए गए 1,214 खिलाड़ियों की मूल सूची से आधे से अधिक खिलाड़ियों को हटा दिया है।

By सतीश कुमार सिंह | Published: February 02, 2022 1:45 PM

Open in App
ठळक मुद्देनीलामी के दौरान 590 खिलाड़ियों के लिए बोली लगेगी।सूची फ्रेंचाइजी टीमों की खिलाड़ियों में रुचि पर आधारित है।34 क्रिकेटर्स एक करोड़ रुपये के बेस प्राइस के साथ सूची में हैं।

IPL 2022 Auction: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 590 क्रिकेटरों की एक सूची जारी की। बड़ी नीलामी का आयोजन 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में होगा। 590 खिलाड़ियों में से 370 भारतीय हैं जबकि बाकी 220 विदेशी क्रिकेटर हैं।

अनुभवी सलामी बल्लेबाज शिखर धवन, स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और श्रेयस अय्यर जैसे शीर्ष भारतीय खिलाड़ियों के साथ पैट कमिंस और कागिसो रबाडा की तरह दिग्गज विदेशी खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग की आगामी नीलामी में दो करोड़ रुपये के उच्चतम आधार मूल्य वर्ग में शामिल हैं।

10 आईपीएल फ्रेंचाइजी ने कुल 33 खिलाड़ियों को रिटेन किया था। क्रुणाल पंड्या और बल्लेबाज सुरेश रैना ने भी खुद को दो करोड़ रुपये के आधार मूल्य के साथ जोड़ा। दो करोड़ रुपये के वर्ग में इन 17 भारतीय खिलाड़ियों के अलावा 31 विदेशी खिलाड़ी भी सूची में शामिल हैं। 20 खिलाड़ियों ने खुद को 1.5 करोड़ रुपये के ब्रैकेट में पाया, जबकि 34 क्रिकेटर्स एक करोड़ रुपये के बेस प्राइस के साथ सूची में हैं।

भारतीय खिलाड़ियों की सूची, जिनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये है: (Here's a list of Indian players having a base price of Rs 2 crore)

1 रविचंद्रन अश्विन

2 शिखर धवन

3 श्रेयस अय्यर

4 मोहम्मद शमी

5 देवदत्त पडिक्कल

6 सुरेश रैना

7 रॉबिन उथप्पा

8 क्रुणाल पंड्या

9 हर्षल पटेल

10 दिनेश कार्तिक

11 ईशान किशन

12 अंबाती रायडू

13 दीपक चाहर

14 भुवनेश्वर कुमार

15 शार्दुल ठाकुर

16 उमेश यादव

17 युजवेंद्र चहल।

इस नीलामी में कुल 370 भारतीय खिलाड़ी और 220 विदेशी क्रिकेटर शामिल होंगे, जिनमें से 48 खिलाड़ियों ने खुद को 2 करोड़ रुपये के वर्ग में रखा है। विदेशी खिलाड़ियों में  तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट, कमिंस, रबाडा, ऑस्ट्रेलिया के हरफनमौला मिशेल मार्श और स्टीव स्मिथ, बांग्लादेश के पूर्व कप्तान शाकिब अल हसन और दक्षिण अफ्रीका के फाफ डु प्लेसिस के लिए फ्रेंचाइजी टीमें बड़ी बोली लगा सकती है।

 नीलामी सूची में 20 खिलाड़ी हैं जिनका आधार मूल्य डेढ़ करोड़ रुपये है जबकि 34 खिलाड़ी एक करोड़ रुपये के आधार मूल्य वाले क्रिकेटरों की सूची में हैं। दक्षिण अफ्रीका के 42 वर्षीय स्पिनर इमरान ताहिर नीलामी में सबसे उम्रदराज हैं जबकि अफगानिस्तान के 17 वर्षीय नूर अहमद सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं। नूर फिलहाल वेस्टइंडीज में अंडर-19 वर्ल्ड कप खेल रहे हैं।

पंजाब किंग्स के पास सबसे अधिक 23 स्लॉट (खिलाड़ियों के लिए जगह) उपलब्ध हैं जबकि चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली कैपिटल, कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस को कम से कम  21 खिलाड़ियों को टीम में जोड़ना होगा। बाकी टीमों के पास 22-22 स्थान हैं।

पंजाब किंग्स नीलामी में सबसे ज्यादा 72 करोड़ के साथ जायेगी, जबकि दिल्ली कैपिटल्स के पास इसके लिए सबसे कम 47.5 करोड़ है। सबसे अधिक विदेशी खिलाड़ियों वाली सूची में 47 क्रिकेटरों के साथ ऑस्ट्रेलिया शीर्ष पर है जबकि वेस्टइंडीज के 34 क्रिकेटर अपना दावा पेश करेंगे। दक्षिण अफ्रीका के 33, श्रीलंका के 23, इंग्लैंड के 24, न्यूजीलैंड के 24 और अफगानिस्तान के 17 खिलाड़ी इसमें भाग ले रहे हैं। 

टॅग्स :IPLआईपीएल ऑक्शनइमरान ताहिरशिखर धवनरविचंद्रन अश्विनक्रुणाल पंड्यामुंबई इंडियंसMumbai Indians
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या