IPL 2021: रुतुराज गायकवाड़ ने लगा दी रिकॉर्ड की झड़ी, 60 बॉल, 101 रन, 9 चौके और 5 छक्के

IPL 2021: रुतुराज गायकवाड़ ने शनिवार को अबू धाबी में आईपीएल 2021 के मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के खिलाफ अपना पहला आईपीएल शतक बनाया।

By सतीश कुमार सिंह | Published: October 02, 2021 9:41 PM

Open in App
ठळक मुद्देरुतुराज गायकवाड़ के नाबाद शतक से चेन्नई सुपर किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आईपीएल के मैच में चार विकेट पर 189 रन बना लिये। गायकवाड़ 60 गेंद में नौ चौकों और पांच छक्कों मदद से 101 रन बनाकर नाबाद रहे।आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर अपना शतक पूरा किया।

IPL 2021: चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के सलामी बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ ने शनिवार को अबू धाबी में आईपीएल 2021 के मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के खिलाफ अपना पहला आईपीएल शतक बनाया।

रुतुराज गायकवाड़ के नाबाद शतक से चेन्नई सुपर किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आईपीएल के मैच में चार विकेट पर 189 रन बना लिये। गायकवाड़ 60 गेंद में नौ चौकों और पांच छक्कों मदद से 101 रन बनाकर नाबाद रहे।

उन्होंने आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर अपना शतक पूरा किया। रविंद्र जडेजा ने 15 गेंद में 32 रन बनाये। गायकवाड़ ने 43 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। वह पारी की आखिरी गेंद पर मुस्तफिजुर रहमान की गेंद पर छक्का लगाकर इस मुकाम तक पहुंचे।

रुतुराज गायकवाड़ का शतकः

सीएसके के लिए आईपीएल में नौवां

सीएसके के लिए सबसे कम उम्र (24 साल 244 दिन)

सातवां शतक आईपीएल में आरआर के खिलाफ

एम विजय (2010) और शेन वॉटसन (2018) के बाद सीएसके बनाम आरआर के लिए तीसरे खिलाड़ी।

आईपीएल 2021 में 20वें ओवर में रवींद्र जडेजा:

19 गेंदें 64 रन

फोरः 3

सिक्सः 7

स्ट्राइक रेटः 336.84

टॅग्स :आईपीएल 2021चेन्नई सुपर किंग्सरवींंद्र जडेजाएमएस धोनी
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या