IPL 2021: पहले भारतीय खिलाड़ी विराट कोहली, डेविड वार्नर से आगे निकल दुनिया के चौथे बल्लेबाज, बुमराह पर छक्का जड़कर 10000वां रन बनाया

IPL 2021 RCB vs MI: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के कप्तान विराट कोहली ने आईपीएल 2021 में गत चैंपियन मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ जसप्रीत बुमराह की गेंद पर छक्का लगाकर मील का पत्थर हासिल किया।

By सतीश कुमार सिंह | Published: September 26, 2021 8:42 PM

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई इंडियन्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच के दौरान यह उपलब्धि हासिल की।आरसीबी के कप्तान को इस मुकाम पर पहुंचने के लिये केवल 13 रन की जरूरत थी।वेस्टइंडीज के क्रिस गेल 14,000 से अधिक रनों के साथ सूची में सबसे आगे हैं।

IPL 2021 RCB vs MI: विराट कोहली क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप टी20 में 10,000 रन बनाने वाले दुनिया के चौथे और भारत के पहले बल्लेबाज बन गये। अब 314 टी20 में 41.5 की औसत से 10,000 से अधिक रन हैं।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के कप्तान ने आईपीएल 2021 में गत चैंपियन मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ जसप्रीत बुमराह की गेंद पर छक्का लगाकर मील का पत्थर हासिल किया। कोहली ने रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) की तरफ से मुंबई इंडियन्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच के दौरान यह उपलब्धि हासिल की।

आरसीबी के कप्तान को इस मुकाम पर पहुंचने के लिये केवल 13 रन की जरूरत थी और उन्होंने जसप्रीत बुमराह पर छक्का जड़कर 10,000वां रन बनाया। वेस्टइंडीज के क्रिस गेल 14,000 से अधिक रनों के साथ सूची में सबसे आगे हैं। उनके साथी कीरोन पोलार्ड 11,195 रन के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

आईपीएल के बाद आरसीबी और अगले महीने होने वाले टी20 विश्व कप के बाद इस प्रारूप में भारतीय कप्तानी छोड़ने की घोषणा कर चुके कोहली जल्द ही सर्वाधिक टी20 रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में चौथे स्थान पर पहुंच गये। उन्होंने डेविड वार्नर (10,019) को पीछे छोड़ा। कोहली से अधिक रन अब वेस्टइंडीज के क्रिस गेल (14,275) और कीरोन पोलार्ड (11,195) तथा पाकिस्तान के शोएब मलिक (10,808) के नाम पर दर्ज हैं।

भारतीयों में रोहित शर्मा 9348 टी20 रन के साथ दूसरे नंबर पर हैं। सुरेश रैना (8649 रन) और शिखर धवन (8618 रन) क्रमश: तीसरे और चौथे स्थान पर हैं। फ्रें चाइज़ी के लिए 6000 से अधिक रन बनाए हैं। उनके पास पांच आईपीएल शतक भी हैं।

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने रविवार का यहां इंडियन प्रीमियर लीग मैच में टॉस जीतकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को बल्लेबाजी का न्यौता दिया। मुंबई इंडियंस के लिये हार्दिक पंड्या इस मैच में खेलेंगे जो सौरभ तिवारी की जगह अंतिम एकादश में शामिल होंगे। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने अंतिम एकादश में काइल जैमीसन, डैन क्रिस्टियन और शाहबाज अहमद को शामिल किया है जो नवदीप सैनी, टिम डेविड और वानिंदु हसारंगा की जगह आये हैं।

टॅग्स :आईपीएल 2021विराट कोहलीजसप्रीत बुमराहरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोरमुंबई इंडियंस
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या