IPL 2021: पंजाब किंग्स के खिलाफ मैदान पर उतरेगा आईपीएल इतिहास का सबसे महंगा खिलाड़ी, धोनी-कोहली दिखा चुके हैं टीम से बाहर का रास्ता

Rajasthan vs punjab: नीलामी की कीमत की बात की जाए तो मॉरिस काफी ऊंची राशि में खरीदे गया। किसी को भी मॉरिस को इतने महंगे बिकने की उम्मीद नहीं थी।

By अमित कुमार | Published: April 12, 2021 05:57 PM2021-04-12T17:57:14+5:302021-04-12T17:57:32+5:30

IPL 2021 Rajasthan vs punjab eyes on ipl most expensive player Chris Morris | IPL 2021: पंजाब किंग्स के खिलाफ मैदान पर उतरेगा आईपीएल इतिहास का सबसे महंगा खिलाड़ी, धोनी-कोहली दिखा चुके हैं टीम से बाहर का रास्ता

राजस्थान की टीम। (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

googleNewsNext
Highlightsक्रिस मॉरिस पिछले सीजन आरसीबी की टीम का हिस्सा थे।आरसीबी से पहले मॉरिस दिल्ली के लिए खेल चुके हैं।संजू सैमसन की कप्तानी में मॉरिस पर इस साल टीम की अहम जिम्मेदारी होगी।

RR vs PBKS, 4th Match, Indian Premier League 2021: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की नीलामी में बिके सबसे मंहगे खिलाड़ी क्रिस मॉरिस पर आज सबकी निगाहे होंगी। मॉरिस के लिए जोफ्रा आर्चर की अनुपस्थिति में राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुआई करना एक अतिरिक्त जिम्मेदारी होगी।

मॉरिस पंजाब के विस्फोटक बल्लेबाजों के सामने किस तरह की गेंदबाजी करते हैं यह देखना दिलचस्प रहेगा।  मॉरिस आरसीबी और चेन्नई के लिए भी खेल चुके हैं, लेकिन महेंद्र सिंह धोनी और विराट  कोहली दोनों ने ही इस खिलाड़ी पर ज्यादा भरोसा नहीं दिखाया था। यही वजह थी कि म़रिस को टीम से बाहर कर दिया गया था।

आईपीएल नीलामी में सबसे महंगे बिके थे क्रिस मॉरिस

दक्षिण अफ्रीकी आल राउंडर क्रिस मॉरिस युवराज सिंह को पीछे छोड़कर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) नीलामी इतिहास में सबसे ज्यादा मंहगे बिकने वाले खिलाड़ी बन गये जिन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 16.25 करोड़ रूपये में खरीदा। मॉरिस का आधार मूल्य 75 लाख रूपये का था और उनके लिये चार टीमों ने बोली लगायी जिसके बाद राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच उन्हें लेने के लिये बोली लगती रही। 

क्रिस मॉरिस ने इस मामले में युवराज सिंह को छोड़ा पीछे

राजस्थान रॉयल्स ने रिकॉर्ड बोली में उन्हें खरीद लिया जिससे वह आईपीएल नीलामी के इतिहास में सबसे ज्यादा कीमत पर बिकने वाले खिलाड़ी बन गये और इस तरह उन्होंने युवराज सिंह को पीछे छोड़ दिया जिन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने 2015 में 16 करोड़ रूपये में खरीदा था। मॉरिस ने 70 आईपीएल मैचों में 23.95 के औसत से 551 रन बनाये हैं और 80 विकेट चटकाये हैं।
 

Open in app