IPL 2021 Players Auction: विदर्भ के पांच खिलाड़ी, दिल्ली से खेलेंगे उमेश यादव, जानिए कितने में बिके

IPL 2021 Players Auction: भारत के 814 और विदेशों के 283 खिलाड़ियों ने पंजीकरण करवाया है। इनमें वेस्टइंडीज के 56, आस्ट्रेलिया के 42 और दक्षिण अफ्रीका के 38 खिलाड़ी शामिल हैं।

By सतीश कुमार सिंह | Published: February 18, 2021 12:58 PM

Open in App
ठळक मुद्देआईपीएल 2020 में यूएई में खेला गया था।इस बार इसका आयोजन भारत में होने की संभावना है।कुल 139 खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजी ने अपनी टीमों में बनाये रखा जबकि 57 खिलाड़ियों को बाहर किया गया।

IPL 2021 Players Auction: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 14वें संस्करण के लिए खिलाड़ियों की नीलामी आज चेन्नई में होगी। 292 दावेदारों में से 61 को आठ फ्रेंचाइजी टीमें चुनेंगी।

दिल्ली कैपिटल्स ने तेज गेंदबाज उमेश यादव को खरीद लिया है। दिल्ली ने 1 करोड़ में खरीदा। उमेश यादव ने बीते 9 सालों में भारतीय टीम के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काफ़ी बेहतरीन क्रिकेट खेली है। उमेश काफ़ी अनुभवी खिलाड़ी हैं। 2010 में अपने आईपीएल करियर की शुरुआत करने वाले उमेश ने अभी तक  121 आईपीएल मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 119 विकेट चटकाए हैं।

इन 292 खिलाडि़यों में विदर्भ के पांच खिलाड़ी भी शामिल हैं, जिनमें से एक तेज गेंदबाज उमेश यादव अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम कमा चुके हैं, जबकि शेष चार खिलाड़ी अपूर्व वानखेड़े, अक्षय वखरे, सौरभ दुबे तथा नचिकेत भुते घरेलू टूर्नामेंट में चमके हैं।

अपूर्व वानखेड़े: 28 वर्षीय यह खिलाड़ी मूलत: अमरावती का है, वर्ष 2011 से अपूर्व ने विभिन्न स्पर्धाओं में विदर्भ का बतौर बल्लेबाज प्रतिनिधित्व किया है। उसने 2012-13 के रणजी सत्र में अपने प्रथम श्रेणी करियर का आगाज किया था। अब तक के करियर में 15 प्रथम श्रेणी मुकाबले खेल चुके अपूर्व के नाम बीस पारियों में 645 रन हैं। वह दो शतक और एक अर्धशतक लगा चुका है। ताकतवर स्ट्रोक्स खेलने के लिए मशहूर अपूर्व तीन साल तक मुंबई इंडियंस के साथ रहा, हालांकि उसे किसी मुकाबले में उतारा नहीं गया था। 2018 की नीलामी में उसे कोलकाता नाइटराइडर्स ने बेस प्राइस पर उसे चुना था।

अक्षय वखरे: 35 वर्षीय बाएं हाथ के ऑफ ब्रेक गेंदबाज का अनुभव काफी लंबा है। वर्ष 2006 में अक्षय का प्रथम श्रेणी क्रिकेट करियर शुरू हुआ। वह अब तक 83 मुकाबलों में 279 विकेट ले चुका है। उसका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है 70 रन देकर सात विकेट है, 2016 में अक्षय को मुंबई इंडियंस ने खरीदा था।

सौरभ दुबे: इस 32 वर्षीय तेज गेंदबाज ने विदर्भ के लिए खेलने से पहले अपना टी-20 करियर उत्तर प्रदेश की ओर से शुरू किया था, अब तक सौरभ ने तीन प्रथम श्रेणी मुकाबले खेले हैं जिनमें हालांकि उसके नाम कोई विकेट नहीं है, वह मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी स्टाफ का हिस्सा रहा है।

नचिकेत भुते: इस 21 वर्षीय दाएं हाथ के बल्लेबाज तथा गेंदबाज ने इसी सत्र में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में विदर्भ के लिए करियर का आगाज किया, वह दो मुकाबलों में दस ही रन बना सके हैं। वह किंग्स इलेवन पंजाब की गेंदबाजी इकाई का सदस्य रह चुका है।

उमेश यादव: 33 वर्षीय इस तेज गेंदबाज के पास आईपीएल का भी पर्याप्त अनुभव है। 48 टेस्ट (148 विकेट) और 75 एकदिवसीय (106 विकेट) मुकाबलों में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके उमेश यादव का आईपीएल करियर वर्ष 2010 में दिल्ली डेयरडेविल्स के साथ शुरू हुआ था, 2014 के बाद वो केकेआर के लिए खेले, 2018 में उन्हें आरसीबी ने खरीदा था।

टॅग्स :आईपीएल 2021आईपीएल ऑक्शनIPL 2020उमेश यादवमहाराष्ट्रमुंबईबीसीसीआईआईपीएल रिटेंशन

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या