IPL 2021 Players Auction: आरसीबी के हुए ग्लेन मैक्सवेल, 14.25 करोड़ रुपये की बोली लगी

ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल को 14.25 करोड़ रुपये में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने खरीदा है...

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: February 18, 2021 3:24 PM

Open in App
ठळक मुद्देचेन्नई में आईपीएल 14 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी।ग्लेन मैक्सवेल को आरसीबी ने खरीदा।14.25 करोड़ रुपये में बिके ग्लेन मैक्सवेल।

IPL 2021 Players Auction: इंडियन प्रीमियर लीग 2021 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी में ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल को आरसीबी ने 14.25 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ लिया है।

आरसीबी को भरने हैं 11 स्थान

आठ फ्रेंचाइजी टीमों को 61 स्थान भरने हैं, जिसमें से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को सबसे ज्यादा 11 स्थान पर खिलाड़ियों को चुनना है। इसके लिये उनके पास 35.4 करोड़ रुपये हैं।

ग्लेन मैक्सवेल जबरदस्त हिटर

कोविड-19 महामारी के कारण आईपीएल पिछले साल संयुक्त अरब अमीरात में कराया गया था, लेकिन अब इसका आयोजन भारत में होगा, जिससे सभी का ध्यान बिग हिटर और धीमी गति गेंदबाजों पर लगा होगा, जिसमें मैक्सवेल पूरी तरह से फिट बैठते हैं।

ग्लेन मैक्सवेल के आईपीएल प्रदर्शन पर एक नजर

हालांकि मैक्सवेल का टूर्नामेंट में रिकॉर्ड इतना अच्छा नहीं रहा है, उनका औसत 22 का है और उन्होंने 82 मैच खेलकर 1505 रन बनाए। अंतिम बार वह पंजाब के लिए खेले थे।

ग्लेन मैक्सवेल पहले ही दे चुके थे आरसीबी के लिए खेलने के संकेत

चेन्नई में जारी मिनी-ऑक्शन से तीन दिन पहले मैक्सवेल ने अपनी रुचि का संकेत दिया था कि वह आरसीबी के लिए खेलना पसंद करेंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में मैक्सवेल ने कहा था, "मुझे विराट कोहली का साथ बहुत अच्छा लगता है। यह निश्चित रूप से विराट की कप्तानी में काम करने के लिए अच्छा होगा और निश्चित रूप से यह भी सच है कि वे उनके साथ बल्लेबाजी का आनंद भी लेंगे।"

टॅग्स :आईपीएल ऑक्शनआईपीएल 2021दिल्ली कैपिटल्सचेन्नई सुपर किंग्सकोलकाता नाइट राइडर्समुंबई इंडियंसराजस्थान रॉयल्सरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोरसनराइजर्स हैदराबादपंजाब किंग्सग्लेन मैक्सेवल

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या