IPL 2021 Players Auction: अर्जुन तेंदुलकर ने मुंबई इंडियंस से जुड़ते ही बना दिया खास रिकॉर्ड, क्या आप जानते हैं?

सचिन तेंदुलकर के बेटे को मुंबई इंडियंस ने उनके आधार मूल्य 20 लाख रूपये में खरीदा जिस फ्रेंचाइजी के लिये वह खेला करते थे।

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: February 19, 2021 3:52 PM

Open in App
ठळक मुद्देअर्जुन तेंदुलकर को मुंबई इंडियंस ने खरीदा।मुंबई इंडियंस ने 20 लाख की बोली लगाई।अर्जुन तेंदुलकर के नाम दर्ज हुआ रिकॉर्ड।

अपने पिता की तरह अर्जुन तेंदुलकर भी अब आईपीएल में खेलेंगे, वो भी पिता की ही टीम मुंबई इंडियंस के लिए... तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकरमुंबई इंडियंस के साथ आईपीएल डेब्यू के लिए बेकरार हैं।

अर्जुन तेंदुलकर ने मुंबई इंडियंस ने 20 लाख रुपये में खरीदा

विश्व के महानतम क्रिकेट और मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान सचिन तेंदुलकर के 21 वर्षीय बेटे अर्जुन को मुंबई इंडियंस ने 20 लाख रुपये के आधार मूल्य में खरीदा। नीलामी में बिकने वाले अंतिम खिलाड़ी 21 साल के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर रहे।

अर्जुन तेंदुलकर के नाम दर्ज हुआ रिकॉर्ड

इसी के साथ अर्जुन तेंदुलकर ऐसे पहले क्रिकेटर बन गए, जिनके पिता आईपीएल में खेल चुके हैं। इससे पहले किसी भी आईपीएल खेल चुके क्रिकेटर के बेटे को इस लीग में नहीं चुना गया था।

सचिन तेंदुलकर मुंबई इंडियंस के मेंटर

अर्जुन तेंदुलकर के पिता सचिन मुंबई इंडियंस के लिए खेलने के बाद फिलहाल मेंटर की भूमिका निभा रहे हैं। खुद अर्जुन पिछले कुछ सीजन से मुंबई इंडियंस के लिए नेट पर गेंदबाजी करते आ रहे हैं।

मुंबई इंडियंस ने इन खिलाड़ियों को नीलामी में खरीदा

मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 14 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी में 11.70 करोड़ रुपये की राशि खर्च की। इस फ्रेंचाइजी ने नाथन कूल्टर-नाइल (पांच करोड़ रुपये), एडम मिल्ने (3.20 करोड़ रुपये), पीयूष चावला (2.40 करोड़ रुपये), जेम्स नीशाम (50 लाख रुपये), युद्धवीर चरक (20 लाख रुपये), मार्को जेनसन (20 लाख रुपये) और अर्जुन तेंदुलकर (20 लाख रुपये) को खरीदा।

अर्जुन तेंदुलकर मुंबई इंडियंस की जर्सी पहनने के लिए बेकरार

अर्जुन तेंदुलकर ने खिलाड़ियों की नीलामी में पांच बार की चैम्पियन द्वारा चुने जाने के बाद उन पर भरोसा दिखाने के लिये कोचों का शुक्रिया अदा किया।

 

अर्जुन ने मुंबई इंडियंस के ट्विटर हैंडल पर वीडियो संदेश में कहा, ‘‘बचपन से ही मैं मुंबई इंडियंस का धुर प्रशंसक हूं। मैं कोचों और सहयोगी स्टाफ का आभार व्यक्त करना चाहूंगा जिन्होंने मुझ पर भरोसा दिखाया। मैं मुंबई इंडियंस पलटन से जुड़ने के लिये रोमांचित हूं और नीली व सुनहरी जर्सी पहनने का इंतजार नहीं कर सकता।’’

टॅग्स :आईपीएल ऑक्शनआईपीएल 2021दिल्ली कैपिटल्सचेन्नई सुपर किंग्सकोलकाता नाइट राइडर्समुंबई इंडियंसराजस्थान रॉयल्सरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोरसनराइजर्स हैदराबादपंजाब किंग्सइंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)अर्जुन तेंदुलकरसचिन तेंदुलकर

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या