IPL Auction 2021: इस दिन होगी खिलाड़ियों की नीलामी, इन दिग्गजों का रहेगा बोलबाला

IPL 2021 Player Auction: आईपीएल ऑक्शन को लेकर तारीख और स्थान पर फैसला ले लिया गया है। इस साल आईपीएल ऑक्शन 18 फरवरी को चेन्नई में आयोजित किया जाएगा।

By अमित कुमार | Published: January 27, 2021 2:18 PM

Open in App
ठळक मुद्देइस बार खिलाड़ियों का यह नीलामी कार्यक्रम 1 दिन का ही होगा। इस बार भी आईपीएल में 8 ही टीमें हिस्सा लेंगी, पहले टीमों की संख्या 10 बताई जा रही थी।फिलहाल बीसीसीआई ने अपनी इस योजना को 2022 तक के लिए टाल दिया है।

IPL 2021 Player Auction: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने बुधवार को आईपीएल 2021 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी का दिन घोषित कर दिया है। आईपीएल के नए सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 18 फरवरी को होगी। ये नीलामी चेन्नई में ही आयोजित की जाएगी। इस बार नीलामी में स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, केदार जाधव और मुजीब उर रहमान पर बड़ी बोली लगाई जा सकती है। 

बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) के अधिकारी ने बुधवार को नीलामी के दिन और स्थान की जानकारी दी। बीसीआई को अभी यह तय करना है कि आगामी आईपीएल का आयोजन भारत में होगा या नहीं। बोर्ड अध्यक्ष सौरव गांगुली ने हालांकि बार-बार जोर देकर कहा है कि इसका आयोजन घरेलू मैदान पर करने के लिए हर संभव कोशिश की जाएगी। 

कोरोना वायरस महामारी के कारण 2020 में आईपीएल का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात में हुआ था। अगले महीने से इंग्लैंड के खिलाफ खेली जानी वाली घरेलू श्रृंखला का सुचारू संचालन इस आकर्षक लीग के भारत में आयोजन का रास्ता साफ करेगा। खिलाड़ियों को रिटेन करने की आखिरी तारीख 20 जनवरी थी जबकि चार फरवरी तक ट्रेडिग विंडो (खिलाड़ियों का एक टीम से दूसरे टीम में हस्तांतरण) जारी रहेगा। टीमों से रिलीज किये गये खिलाड़ी में ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ (राजस्थान रॉयल्स) और ग्लेन मैक्सवेल (किंग्स इलेवन पंजाब) जैसे दिग्गज भी शामिल है। 

सभी 8 फ्रेंचाइजियों की ओर से रिलीज किए गए खिलाड़ियों के नाम

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर : गुरकीरत सिंह मान, मोईन अली, पार्थिव पटेल (क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले चुके), पवन नेगी, शिवम दुबे, उमेश यादव, आरोन फिंच, क्रिस मौरिस, डेल स्टेन, इसुरू उडाना। टीम के पास बची राशि : 35.70 करोड़ रूपये

 चेन्नई सुपर किंग्स : शेन वाटसन (संन्यास ले चुके), मुरली विजय, केदार जाधव, हरभजन सिंह, पीयूष चावला, मोनू सिंह।बची हुई राशि : 22.90 करोड़ रूपये  

राजस्थान रॉयल्स : स्टीव स्मिथ, अंकित राजपूत, ओशाने थॉमस, आकाश सिंह, वरूण आरोन, टॉम कुरेन, अनिरूद्ध जोशी, शंशाक सिंह।बची हुई राशि : 34.85 करोड़ रूपये  

दिल्ली कैपिटल्स : मोहित शर्मा, तुषार देशपांडे, कीमो पॉल, संदीप लामिछाने, एलेक्स कैरी, जेसन रॉय। बची हुई राशि : 12.8 करोड़ रूपये  

सनराइजर्स हैदराबाद : बिली स्टैनलेक, फैबियन एलेन, संजय यादव, बी संदीप और वाई पृथ्वी राज।बची हुई राशि : 10.75 करोड़ रूपये

 किंग्स इलेवन पंजाब : ग्लेन मैक्सवेल, शेल्डन काट्रेल, के गौतम, मुजीब उर रहमान, जिमी नीशाम, हार्डस विलजोन, करूण नायर, जगदीश सुचित, तेजिंदर सिंहबची हुई राशि : 53.2 करोड़ रूपये  

मुंबई इंडियंस : लसिथ मलिंगा, नाथन कूल्टर नील, जेम्स पैटिनसन, शेरफाने रदरफोर्ड, मिशेल मैकलेनाघन, दिग्विजय देशमुख, प्रिंस बलवंत राय। बची हुई राशि : 15.35 करोड़ रूपये कोलकाता नाइट राइडर्स : निखिल नायक, सिद्धेश लाड, एम सिद्धार्थ, टॉम बैंटन, क्रिस ग्रीन, हैरी गुर्ने। बची हुई राशि : 10.85 करोड़ रूपये।    

टॅग्स :आईपीएल ऑक्शनआईपीएल रिटेंशनIPL 2020क्रिकेट

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या