IPL 2021: ऑरेंज कैप पर शिखर धवन का कब्जा, टॉप-5 में धोनी, कोहली और रोहित नहीं, यहां देखें अब तक के विनर का नाम...

IPL 2021 Orange Cap: दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने टूर्नामेंट में अब तक की दस पारियों में 47.77 के औसत से 430 रन बनाए हैं।

By सतीश कुमार सिंह | Published: September 26, 2021 1:39 PM

Open in App
ठळक मुद्देऑरेंज कैप सीजन के अंत में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी को दी जाती है। शिखर धवन ने अभी तक तीन अर्धशतक जड़े हैं। पृथ्वी शॉ शनिवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 12 गेंदों में 10 रन की पारी के साथ शीर्ष -5 की सूची में शामिल हो गए।

IPL 2021 Orange Cap: दिल्ली कैपिटल्स के अनुभवी बल्लेबाज शिखर धवन सबसे आगे हैं। आरसीबी के कप्तान विराट कोहली, मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा और चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी रेस में भी नहीं हैं। 

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में ऑरेंज कैप सीजन के अंत में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी को दी जाती है। ऑरेंज कैप की रेस में दिल्ली कैपिटल्स के शिखर धवन सबसे ऊपर हैं। दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज ने टूर्नामेंट में अब तक की दस पारियों में 47.77 के औसत से 430 रन बनाए हैं।

शिखर धवन ने अभी तक तीन अर्धशतक जड़े हैं। धवन ने बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 37 गेंदों में 42 रन बनाकर शीर्ष पर अपनी स्थिति मजबूत की थी। धवन के सलामी जोड़ीदार पृथ्वी शॉ शनिवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 12 गेंदों में 10 रन की पारी के साथ शीर्ष -5 की सूची में शामिल हो गए।

पृथ्वी शॉ वर्तमान में 10 पारियों में 329 रन के साथ सूची में पांचवें स्थान पर है। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन 155 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 53 गेंदों में नाबाद 70 रन बनाकर चौथे स्थान पर पहुंच गए। फाफ डु प्लेसिस और रुतुराज गायकवाड़ भी टॉप 5 में हैं। डु प्लेसिस तीसरे स्थान पर हैं, जबकि गायकवाड़ ने पांचवें स्थान पर हैं।

आईपीएल 2021 में टॉप-5 रन बनाने वाले खिलाड़ी

पोजिशन     प्लेयर               मैच         रन

1 शिखर धवन (दिल्ली कैपिटल्स) 10        430

2 केएल राहुल (पंजाब किंग्स) 8            380

3 फाफ डु प्लेसिस (चेन्नई सुपर किंग्स) 9    351

4 संजू सैमसन (राजस्थान रॉयल्स) 9         351

5 पृथ्वी शॉ (दिल्ली कैपिटल्स) 10            329

अब तक के विजेता... टूर्नामेंट के इतिहास में अब तक ऑरेंज कैप जीती...

शॉन मार्श (KXIP, 2008)

 मैथ्यू हेडन (CSK, 2009)

सचिन तेंदुलकर (MI, 2010)

क्रिस गेल (RCB, 2011 और 2012)

माइकल हसी (CSK, 2013)

रॉबिन उथप्पा (KKR, 2014)

डेविड वार्नर (SRH, 2015, 2017 और 2019)

विराट कोहली (RCB, 2016)

 केन विलियमसन (SRH, 2018)

केएल राहुल (KXIP, 2020)।

टॅग्स :आईपीएल 2021IPLदिल्ली कैपिटल्सशिखर धवनरोहित शर्माविराट कोहलीएमएस धोनीपृथ्वी शॉ
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या