IPL 2021: शिखर धवन से आगे निकले राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन, 433 रन बनाकर पहले पायदान पर

IPL 2021 Orange Cap: राजस्थान के लिए कप्तान संजू सैमसन ने 57 गेंद की पारी में 82 रन का योगदान दिया। हैदराबाद के लिए सिद्धार्थ कौल ने दो विकेट चटकाये।

By सतीश कुमार सिंह | Published: September 27, 2021 9:22 PM

Open in App
ठळक मुद्देसंजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के शिखर धवन की जगह शीर्ष स्थान हासिल किया। दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज ने टूर्नामेंट में अब तक की दस पारियों में 47.77 के औसत से 430 रन बनाए हैं।कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ क्रमश: 43 और 40 के स्कोर से महत्वपूर्ण बढ़त हासिल की।

IPL 2021 Orange Cap: राजस्थान रॉयल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग मुकाबले में सोमवार को यहां सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 164 रन बनाये। राजस्थान के लिए कप्तान संजू सैमसन ने 57 गेंद की पारी में 82 रन का योगदान दिया। हैदराबाद के लिए सिद्धार्थ कौल ने दो विकेट चटकाये।

इंडियन प्रीमियर लीग में ऑरेंज कैप सीजन के अंत में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी को दी जाती है। ऑरेंज कैप की दौड़ में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के शिखर धवन की जगह शीर्ष स्थान हासिल किया। सैमसन ने दुबई में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में आईपीएल करियर में अपने 15वें अर्धशतक जड़ा। 10 पारियों में 433 रन के साथ पहले पायदान पर पहुंचे।

दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज ने टूर्नामेंट में अब तक की दस पारियों में 47.77 के औसत से 430 रन बनाए हैं। उन्होंने तीन अर्धशतक जड़े। 401 रन के साथ केएल राहुल तीसरे स्थान पर हैं। फाफ डु प्लेसिस और रुतुराज गायकवाड़ की चेन्नई सुपर किंग्स की सलामी जोड़ी ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ क्रमश: 43 और 40 के स्कोर से महत्वपूर्ण बढ़त हासिल की। डु प्लेसिस चौथे और गायकवाड़ पांचवें स्थान पर हैं।

टॅग्स :आईपीएल 2021संजू सैमसनराजस्थान रॉयल्ससनराइजर्स हैदराबादशिखर धवन
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या