IPL 2020: पंजाब-राजस्थान मैच में बने कई बड़े रिकॉर्ड, टी-20 में ऐसा कारनामा करने वाले पहले खिलाड़ी बने क्रिस गेल

गेल त्यागी के ओवर में अपने सातवें छक्के के साथ टी20 क्रिकेट में 1000 छक्के जड़ने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने। गेल ने आर्चर पर भी छक्का जड़ा लेकिन अगली गेंद पर बोल्ड हो गए।

By अमित कुमार | Published: October 31, 2020 9:27 AM

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान के खिलाफ क्रिस गेल ने 63 गेंदों पर 99 रनों की शानदार पारी खेली।गेल टी-20 क्रिकेट में 1000 छक्के लगाने वाले पहले खिलाड़ी बने।क्रिस गेल 99 रन पर आउट होने वाले आईपीएल इतिहास के चौथे बल्लेबाज बने।

बेन स्टोक्स की अगुआई में शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों के उम्दा प्रदर्शन की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने किंग्स इलेवन पंजाब को सात विकेट से हराकर लगातार पांच जीत के उसके क्रम को तोड़ दिया और प्लेऑफ जगह बनाने की अपनी उम्मीदों को जीवंत रखा। किंग्स इलेवन पंजाब के 186 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए रॉयल्स ने बेन स्टोक्स (50), संजू सैमसन (48), कप्तान स्टीव स्मिथ (नाबाद 31) और और रोबिन उथप्पा (30) की पारियों की बदौलत 17.3 ओवर में तीन विकेट पर 186 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की। 

जोस बटलर भी 11 गेंद में 22 रन बनाकर नाबाद रहे। इस जीत से रॉयल्स के 13 मैचों में 12 अंक हो गए हैं। पंजाब की टीम के भी इतने ही मैचों में इतने ही अंक हैं। पंजाब की टीम हालांकि बेहतर नेट रन रेट के कारण चौथे जबकि रॉयल्स पांचवें स्थान पर है। इससे पहले गेल ने दो जीवनदान का फायदा उठाते हुए 63 गेंद में आठ छक्कों और छह चौकों से 99 रन की पारी खेलने के अलावा राहुल (46) के साथ दूसरे विकेट के लिए 120 रन की साझेदारी की जिससे पंजाब की टीम ने चार विकेट पर 185 रन बनाए। 

निकोलस पूरन ने 10 गेंद में 22 रन की उपयोगी पारी खेली। जोफ्रा आर्चर और बेन स्टोक्स ने रॉयल्स की ओर से क्रमश: 26 और 32 रन देकर दो-दो विकेट चटकाए। कार्तिक त्यागी और वरूण आरोन काफी महंगे साबित हुए। दोनों ने चार ओवर में 47-47 रन लुटाए। 

पंजाब-राजस्थान मैच के दौरान बने कई बड़े रिकॉर्ड

- राजस्थान के खिलाफ क्रिस गेल ने 63 गेंदों पर 99 रनों की शानदार पारी खेली। यह उनके आईपीएल करियर का 31वां अर्धशतक था।

-क्रिस गेल ने अपनी पारी का 7वां छक्का लगाते ही अपने टी-20 क्रिकेट करियर के 1000 छक्के पूरे कर लिए। वह टी-20 क्रिकेट में 1000 छक्के लगाने वाले पहले खिलाड़ी बने।

-क्रिस गेल का आईपीएल में दूसरा 99 रन का स्कोर था। वह इससे पहले आरसीबी के खिलाफ 2019 में भी 99 रन के स्कोर पर नाबाद रहे थे।

-क्रिस गेल 99 रन पर आउट होने वाले आईपीएल इतिहास के चौथे बल्लेबाज बने। उनसे पहले विराट कोहली, पृथ्वी शॉ, ईशान किशन भी 99 रन के स्कोर पर आउट हो चुके हैं।

-बेन स्टोक्स ने अपने करियर का दूसरा अर्धशतक बनाया। यह खिलाड़ी आईपीएल में 2 शतक भी बना चुका है।

-किंग्स इलेवन पंजाब की यह टूर्नामेंट में 7वीं हार थी। चेन्नई, राजस्थान, हैदराबाद और केकेआर के बाद 7 मैच हारने वाली पंजाब पांचवी टीम बनी है।

टॅग्स :क्रिस गेलकेएल राहुलग्लेन मैक्सेवलकिंग्स इलेवन पंजाबराजस्थान रॉयल्सIPL 2020

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या