IPL 2020 Auction: ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों का जलवा, पैट कमिंस 15.50 करोड़, मैक्सवेल 10.75 करोड़ में बिके, जानें टॉप-10 सबसे महंगे बिके खिलाड़ी

Pat Cummins: ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस को कोलकाता ने 15.50 करोड़ रुपये में खरीदा है, वह आईपीएल इतिहास के सबसे मंहगे खिलाड़ी बन गए हैं

By अभिषेक पाण्डेय | Published: December 19, 2019 4:23 PM

Open in App
ठळक मुद्देपैट कमिंस को कोलकाता ने 15.50 करोड़ में खरीदाऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल को पंजाब ने 10.75 करोड़ में खरीदा

आईपीएल 2020 नीलामी में ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस 15.50 करोड़ रुपये में बिके, उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीदा।

2 करोड़ रुपये की बेस प्राइस वाले कमिंस को खरीदने के लिए टीमों के बीच होड़ लगी और आखिरकार उन्हें कोलकाता ने 15.50 करोड़ रुपये की भारीभरकम कीमत में खरीदा।

इसके साथ ही कमिंस आईपीएल इतिहास में सबसे महंगे बिकने वाले विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं, उन्होंने इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स का रिकॉर्ड तोड़ा।

कमिंस बने आईपीएल इतिहास में सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी

पैट कमिंस ने बेन स्टोक्स का रिकॉर्ड तोड़ा, जो 2017 में राइजिंग पुणे सुपरजाएंट ने 14.5 करोड़ रुपये में बिके थे। आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा महंगे बिकने का रिकॉर्ड युवराज सिंह के नाम है, जिन्हें 2015 में दिल्ली डेयरडेविल्स ने 16 करोड़ में खरीदा था।

पैट कमिंस को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 15.50 करोड़ में खरीदा

आईपीएल इतिहास में सबसे मंहगे बिके खिलाड़ी

1.युवराज सिंह: 16 करोड़ रुपये, दिल्ली डेयरडेविल्स, 20152.पैट कमिंस: 15.50 करोड़ रुपये, कोलकाता नाइटराइडर्स, 20193.बेन स्टोक्स: 14.5 करोड़ रुपये, राइजिंग पुणे सुपरजाएंट, 20174.युवराज सिंह: 14 करोड़ रुपये, आरसीबी, 20145.दिनेश कार्तिक: 12.5 करोड़ रुपये, दिल्ली डेयरडेविल्स, 20146.बेन स्टोक्स: 12.5 करोड़ रुपये, राजस्थान रॉयल्स, 2018

मैक्सवेल 10.75 करोड़, मौरिस 10 करोड़ में बिके

 स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल को किंग्स इलेवन पंजाब ने 10.75 करोड़ रुपये में खरीदा, उनकी बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये थी।  इंग्लैंड की वर्ल्ड कप विजेता टीम के कप्तान इयोन मोर्गन को केकेआर ने 5.25 करोड़ रुपये में खरीदा। उनकी बेस प्राइस 1.5 करोड़ रुपये थी।

वहीं दक्षिण अफ्रीका ऑलराउंडर क्रिस मौरिस  को आरसीबी ने 10 करोड़ रुपये की भारीभरकम कीमत में खरीदा। मौरिस इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल चुके हैं।

1 करोड़ की बेस प्राइस वाले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरॉन फिंच को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 4.4 करोड़ रुपये में खरीदा। 1.5 करोड़ की बेस प्राइस वाले इंग्लैंड के जेसन रॉय को इसी कीमत पर दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा।  

रॉबिन उथप्पा को राजस्थान ने 3 करोड़ में खरीदा

केकेआर के पूर्व उपकप्तान रॉबिन उथप्पा को राजस्थान रॉयल्स ने उनकी बेस प्राइस 1.50 करोड़ रुपये से दोगुनी कीमत 3 करोड़ में बिके। गुरुवार को कोलकाता में हो रही नीलामी में उथप्पा को राजस्थान रॉयल्स ने 3 करोड़ रुपये में खरीदा। 

वहीं इस नीलामी में पहली बोली लगी ऑस्ट्रेलिया के क्रिस लिन की, जिन्हें उनकी बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये में मुंबई इंडियंस ने खरीदा। लिन इससे पहले केकेआर के लिए खेल चुके हैं। 

इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम कर्रन को चेन्नई सुपरकिंग्स ने 5.50 करोड़ रुपये में खरीदा, जबकि विंडीज गेंदबाज शेल्डन कॉटरेल को पंजाब ने उनकी बेस प्राइस 50 लाख से 17 गुनी ऊंची कीमत पर 8.50 करोड़ में खरीदा। वहीं नॉथन कॉल्टर नाइल को मुंबई ने 8 करोड़ रुपये में खरीदा।

भारत के ये स्टार क्रिकेटर नहीं बिके

वहीं भारत के कई स्टार खिलाड़ी नहीं बिके। 50-50 लाख की बेस प्राइस वाले चेतेश्वर पुजारा, हनुमा विहारी और युसूफ पठान नहीं बिके।   

आईपीएल 2020: अब तक सबसे महंगे बिके खिलाड़ी

1.पैट कमिंस-15.50 करोड़ रुपये, कोलकाता

2.ग्लेन मैक्सेवल-10.75 करोड़ रुपये, किंग्स इलेवन पंजाब

3. क्रिस मौरिस-10 करोड़ रुपये, आरसीबी

4.शेल्डन कॉटरेल-8.5 करोड़ रुपये, किंग्स इलेवन पंजाब5.नाथन कॉल्टर नाइल-8 करोड़ रुपये, मुंबई इंडियंस 

6.पीयूष चावला-6.75 करोड़ रुपये, चेन्नई सुपरकिंग्स

7. सैम कर्रन--5.50 करोड़ रुपये, चेन्नई सुपरकिंग्स8.इयोन मोर्गन-5.25 करोड़ रुपये, केकआर 9.एरॉन फिंच- 4.4 करोड़ रुपये, आरसीबी

10.वरुण चक्रवर्ती-4 करोड़ रुपये, कोलकाता नाइट राइडर्स11.रॉबिन उथप्पा- 3 करोड़ रुपये, राजस्थान रॉयल्स

12.जयदेव उनादकट-3 करोड़ रुपये, राजस्थान रॉयल्स13.क्रिस लिन-2 करोड़ रुपये, मुंबई इंडियंस

14.जेसन रॉय, दिल्ली कैपिटल्स-1.5 करोड़ रुपये15.क्रिस वोक्स-दिल्ली कैपिटल्स, 1.5 करोड़ रुपये

टॅग्स :आईपीएल ऑक्शनपैट कमिंसग्लेन मैक्सेवलक्रिस लिनरॉबिन उथप्पाएरॉन फिंच

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या