IPL 2019: मुंबई के लिए बुरी खबर, पंजाब के खिलाफ मैच से पहले चोटिल हुए कप्तान रोहित शर्मा

IPL 2019: वानखेड़े स्टेडियम में प्रैक्टिस सेशन के दौरान रोहित को चोट लगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रोहित को दाईं जांघ पर चोट लगी, जिसके बाद वह मैदान पर बैठ गए।

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: April 10, 2019 03:13 PM2019-04-10T15:13:19+5:302019-04-10T15:22:01+5:30

IPL 2019: Rohit Sharma injures himself in practice session | IPL 2019: मुंबई के लिए बुरी खबर, पंजाब के खिलाफ मैच से पहले चोटिल हुए कप्तान रोहित शर्मा

IPL 2019: मुंबई के लिए बुरी खबर, पंजाब के खिलाफ मैच से पहले चोटिल हुए कप्तान रोहित शर्मा

googleNewsNext

इंडियन प्रीमियर लीग सीजन-12 में बुधवार (10 अप्रैल) को मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच मैच खेला जाना है, लेकिन इससे पहले ही मुंबई के लिए बुरी खबर सामने आई है। टीम के कप्तान रोहित शर्मा इस मुकाबले से पहले ही चोटिल हो गए हैं।

मंगलवार को वानखेड़े स्टेडियम में प्रैक्टिस सेशन के दौरान रोहित को चोट लगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रोहित को दाईं जांघ पर चोट लगी, जिसके बाद वह मैदान पर बैठ गए। उनको वहीं पर फीजियो नितिन पटेल ने जांचा और वह दर्द से कराहते हुए ड्रेसिंग रूम चले गए।

मुंबई इंडियंस के लिए असली समस्या उसके टॉप ऑर्डर को लेकर है। उसके पास टॉप ऑर्डर में रोहित शर्मा, क्विंटन डि कॉक और सूर्यकुमार यादव जैसे तीन स्टार बल्लेबाज हैं, लेकिन इन तीनों को मिलाकर अब तक मुंबई के लिए 15 पारियों में सिर्फ तीन अर्धशतक लगे हैं। 

वहीं किंग्स इलेवन पंजाब की टीम अपने चयन, रणनीति और खिलाड़ियों की भूमिकाओं को लेकर काफी समझदार रही है। लेकिन पंजाब को जरूरत के हिसाब से अपनी रन गति बढ़ाने पर काम करने की जरूरत है। 

टीमें:

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, सूर्यकुमार यादव, इशान किशन (विकेटकीपर), युवराज सिंह, हार्दिक पंड्या, एविन लुईस, क्रुणाल पंड्या, कीरोन पोलार्ड, बेन कटिंग, आदित्य तरे, अनमोलप्रीत सिंह, जसप्रीत सिंह बुमराह, मिशेल मैक्लेनघन, राहुल चाहर, मयंक मारकंडे, बरिंदर सरन, जयंत यादव, अनुकुल रॉय, रसिख सलाम, सिद्धेश लाड, पंकज जायसवाल।

किंग्स इलेवन पंजाब: राहुल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन (कप्तान), क्रिस गेल, मयंक अग्रवाल, करुण नायर, डेविड मिलर, मनदीप सिंह, निकोलस पूरन, एंड्रयू टाय, मोइजेस हेनरिक्स, सैम कुरेन, मोहम्मद शमी, मुजीब उर रहमान, वरुण चक्रवर्ती, मुरुगन अश्विन, सिमरन सिंह, सरफराज खान, अंकित राजपूत, हार्डुस विलोजेन, अर्शदीप सिंह, दर्शन नालकंडे, अग्निवेश अयाची, हरप्रीत बरार।

Open in app