सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2019 के सोमवार को खेले गए 48वें मैच में किंग्स इलेवन पंजाब को हराते हुए प्लेऑफ की तरफ एक और कदम बढ़ा दिए।
हैदराबाद ने डेविड वॉर्नर की 81 रन की तूफानी पारी की मदद से 20 ओवर में 212 रन का स्कोर खड़ा किया और जवाब में किंग्स इलेवन पंजाब को केएल राहुल की 79 रन की पारी के बावजूद 20 ओवर में 8 विकेट पर 167 रन पर रोकते हुए मैच 45 रन से जीत लिया।
पंजाब के खिलाफ हैदराबाद की जीत से पॉइंट्स टेबल की स्थिति बदल गई है, आइए जानें अब कौन सी टीम है कहां।
पॉइंट्स टेबल में कौन सी टीम है कहां
पंजाब को हराते हुए सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 12 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर पहुंच गई है और प्लेऑफ में पहुंचने से एक कदम दूर है। वहीं इस हार की वजह से पंजाब की टीम 10 अंकों के साथ छठे स्थान पर खिसक गई है और उसका प्लेऑफ में पहुंचान बेहद मुश्किल हो गया है।
पॉइंट्स टेबल में दिल्ली की टीम 8 जीत के साथ पहले, चेन्नई सुपरकिंग्स इतनी ही जीत के साथ दूसरे और मुंबई इंडियंस की टीम 7 जीत के साथ तीसरे स्थान पर हैं। आठ टीमों में अब तक सिर्फ दिल्ली और चेन्नई ने ही प्लेऑफ में जगह पक्की की है।
पॉइंट्स टेबल में उसके बाद कोलकाता की टीम 10 अंकों के साथ पांचवें, राजस्थान की टीम इतने ही अंकों के साथ सातवें और आरसीबी की टीम 8 अंकों के साथ आखिरी पायदान पर है।
टीम | मैच | जीत | हार | टाई | परिणाम नहीं | अंक | नेट रनरेट |
दिल्ली कैपिटल्स (DC) | 12 | 8 | 4 | 0 | 0 | 16 | +0.233 |
चेन्नई सुपरकिंग्स | 12 | 8 | 4 | 0 | 0 | 16 | -0.113 |
मुंबई इंडियंस (MI) | 12 | 7 | 5 | 0 | 0 | 14 | +0.347 |
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) | 12 | 6 | 6 | 0 | 0 | 12 | +0.709 |
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) | 12 | 5 | 7 | o | 0 | 10 | +0.100 |
किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) | 12 | 5 | 7 | 0 | 0 | 10 | -0.296 |
राजस्थान रॉयल्स (RR) | 12 | 5 | 7 | 0 | 0 | 10 | -0.321 |
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) | 12 | 4 | 4 | 0 | 0 | 8 | -0.694 |
प्लेऑफ की दो जगहों के लिए छह टीमों के बीच होड़
यानी प्लेऑफ में बाकी दो जगहों के लिए अब छह टीमों के बीच मुकाबला है। इनमें से 14 अंकों के साथ मुंबई और 12 अंकों के साथ हैदराबाद की दावेदारी सबसे मजबूत है। लेकिन 10 अंकों के साथ कोलकाता, पंजाब और राजस्थान का दावा भी अभी पूरी तरह खारिज नहीं किया जा सकता है।