Highlightsऑरेंज कैप की रेस में डेविड वॉर्नर पहले नंबर है, जिन्होंने 349 रन बनाए हैंकगीसो रबादा ने सीजन में 11 विकेट लिए हैं और पर्पल कैप की रेस में टॉप पर हैंहर मैच के साथ ऑरेंज और पर्पल कैप के लिए खिलाड़ियों में होड़ बढ़ती ही जा रही है
शानदार गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स ने मंगलवार को एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें सीजन के 23वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को सात विकेट से हरा दिया। कोलकाता की टीम 20 ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 108 रन ही बना सकी और इसमें अकेले आंद्रे रसेल का योगदान नाबाद 50 रनों का रहा। इस लक्ष्य को चेन्नई ने 17.2 ओवरों में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया।
आईपीएल के हर मैच के साथ ही ऑरेंज कैप और पर्पल कैप के लिए खिलाड़ियों में होड़ बढ़ती ही जा रही है। खिलाड़ियों के बीच इसके लिए टक्कर साफ नजर आ रही है। बता दें कि हर सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी को ऑरेंज कैप और सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी को पर्पल कैप दिया जाता है।
डेविड वॉर्नर ने इस सीजन में अब तक खेले 6 मैचों में 87.25 की औसत से 349 रन बनाए हैं। इसमें एक शतक और तीन अर्शशतक शामिल है। वहीं पर्पल कैप की रेस में दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज कगीसो रबादा नंबर वन पर बने हुए हैं, जिन्होंने 6 मैचों में 11 विकेट अपने नाम किए हैं। रबादा की इस सीजन में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ की थी और 4 ओवर में 21 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किया था।
ऑरेंज कैप के लिए दावेदार
खिलाड़ी | टीम | रन | स्ट्राइक रेट |
डेविड वॉर्नर | सनराइजर्स हैदराबाद | 349 | 146.63 |
जॉनी बेयरेस्टो | सनराइजर्स हैदराबाद | 263 | 161.34 |
आंद्रे रसेल | कोलकाता नाइट राइडर्स | 257 | 212.39 |
केएल राहुल | किंग्स इलेवन पंजाब | 217 | 122.59 |
श्रेयस अय्यर | दिल्ली कैपिटल्स | 215 | 122.85 |
पर्पल कैप के लिए दावेदार
खिलाड़ी | टीम | विकेट | इकॉनमी रेट |
कगीसो रबादा | दिल्ली कैपिटल्स | 11 | 7.55 |
इमरान ताहिर | चेन्नई सुपर किंग्स | 9 | 5.36 |
युजवेंद्र चहल | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | 9 | 6.87 |
दीपक चाहर | चेन्नई सुपर किंग्स | 8 | 5.95 |
श्रेयस गोपाल | राजस्थान रॉयल्स | 8 | 6.37 |