IPL 2019, MI vs DC: ऋषभ पंत-युवराज सिंह चमके, दिल्ली ने मुम्बई को 37 रन से हराया

IPL 2019, MI vs DC: मुंबई की ओर से गेंदबाजों ने खूब रन लुटाए। सभी बॉलर्स का इकॉनमी 10 से ज्यादा का रहा। हालांकि मिशेल मैकलेनाघन सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 40 रन देकर तीन विकेट चटकाए।

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: March 24, 2019 11:58 PM

Open in App

IPL 2019, Mumbai Indians vs Delhi Capitals: दिल्ली कैपिटल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग में रविवार को मुंबई इंडियन्स को 37 रन से शिकस्त दी। मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 213 रन बनाए। टारगेट का पीछा करते हुए मुंबई ने 19.2 ओवर में 176 रन ही बना सकी।

दिल्ली ने खड़ा किया विशाल स्कोर: भारत की विश्व कप टीम में जगह बनाने की दावेदारी पेश कर रहे ऋषभ पंत की तूफानी पारी से दिल्ली कैपिटल्स ने अपने पहले मैच में छह विकेट पर 213 रन बनाए।

पंत की आतिशी पारी: पंत ने 27 गेंद में सात छक्कों और सात चौकों की मदद से नाबाद 78 रन की पारी खेली। उनके अलावा सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (43) और कोलिन इनग्राम (47) ने भी उम्दा पारियां खेलने के अलावा तीसरे विकेट के लिए 83 रन की साझेदारी की। पंत की पारी की बदौलत दिल्ली की टीम अंतिम छह ओवर में 99 रन जोड़ने में सफल रही।

मुंबई की पिटी हुई गेंदबाजी: मुंबई की ओर से गेंदबाजों ने खूब रन लुटाए। सभी बॉलर्स का इकॉनमी 10 से ज्यादा का रहा। हालांकि मिशेल मैकलेनाघन सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 40 रन देकर तीन विकेट चटकाए।

मुंबई हारा, मगर युवराज चमके: मुंबई को रोहित शर्मा के रूप में पहला झटका लगा। रोहित 13 गेंदों में 14 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनके बाद सूर्यकुमार यादव (2) और क्विंटन डी कॉक (27) भी चलते बने। हालांकि युवराज सिंह दूसरे छोर पर टिके रहे और इस दौरान किरोन पोलार्ड (21) ने भी उनका साथ निभाया। युवराज 35 गेंदों में 53 रन बनाकर आउट हुए। इनके अलावा क्रुणाल पंड्या ने भी 32 रन बनाए। चोटिल होने के चलते जसप्रीत बुमराह बल्लेबाज के लिए नहीं आ सके और मुंबई को मैच गंवाना पड़ा।

दिल्ली से सभी गेंदबाजों को मिली सफलता: दिल्ली ने 6 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया और सभी सफल रहे। टीम की ओर से ईशांत शर्मा-कगीसो रबाडा को 2-2 सफलता हाथ लगी। उनके अलावा ट्रेंट बोल्ट, राहुल तेवतिया, कीमो पॉल और अक्षर पटेल को 1-1 सफलता हाथ लगी। 

टॅग्स :इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)क्रिकेट रिकॉर्डबीसीसीआईदिल्ली कैपिटल्समुंबई इंडियंसआईपीएल 2019

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या