IPL 2019: मुंबई इंडियंस ने किया इस युवा विंडीज गेंदबाज को साइन, लेंगे चोटिल एडम मिल्ने की जगह

Alzarri Joseph: मुंबई इंडियंस ने न्यूजीलैंड के चोटिल तेज गेंदबाज एडम मिल्ने की जगह वेस्टइंडीज के 22 वर्षीय युवा तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ को साइन किया है

By अभिषेक पाण्डेय | Published: March 28, 2019 12:02 PM2019-03-28T12:02:10+5:302019-03-28T12:02:10+5:30

IPL 2019: Mumbai Indians sign Alzarri Joseph as replacement for injured Adam Milne | IPL 2019: मुंबई इंडियंस ने किया इस युवा विंडीज गेंदबाज को साइन, लेंगे चोटिल एडम मिल्ने की जगह

मुंबई इंडियंस ने किया अल्जारी जोसेफ को साइन

googleNewsNext

मुंबई इंडियंस ने न्यूजीलैंड के चोटिल गेंदबाज एडम मिल्ने की जगह वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ को आईपीएल 2019 के लिए साइन किया है। 

मुंबई इंडियंस ने अपने बयान में कहा है, 'मुंबई इंडियंस ने अल्जारी जोसेफ को चोटिल तेज गेंदबाज एडम मिल्ने की जगह आईपीएल 2019 के लिए चुना है।'

मुंबई इंडियंस ने मिल्ने को पिछले साल दिसंबर में हुई नीलामी में 75 लाख रुपये में खरीदा था। लेकिन चोटिल होने की वजह से मिल्ने इस सीजन से बाहर हो गए हैं और मुंबई के लिए दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हुए टीम के पहले मैच में भी नहीं खेले थे। इससे पहले पिछले सीजन में मिल्ने आरसीबी के लिए खेले थे। 

अल्जारी जोसेफ ने वेस्टइंडीज के लिए अब तक 9 टेस्ट और 16 वनडे मैच खेले हैं। लेकिन वह आईपीएल में पहली बार खेलेंगे। 22 वर्षीय जोसेफ ने अब तक विंडीज के लिए 25 टेस्ट और 24 वनडे विकेट लिए हैं। 

टी20 क्रिकेट में जोसेफ का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन सीपीएल 2016 में सेंट लूसिया जोक्स के खिलाफ 41 रन देकर 4 विकेट लेना रहा है। जोसेफ इंग्लैंड के खिलाफ लगातार पीठ की समस्या से जूझते रहे थे और उन्हें दौरे के बीच से ही लौटना पड़ा था। 

अल्जारी जोसेफ ने वेस्टइंडीज के लिए अपना टेस्ट डेब्यू 13 अगस्त 2016 को भारत के खिलाफ किया था जबकि उन्होंने अपना वनडे डेब्यू पाकिस्तान के खिलाफ उसी साल अक्टूबर में शारजाह में किया था। वह अब तक वेस्टइंडीज के लिए टी20 मैच नहीं खेले हैं।

वहीं अपने पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के हाथों शिकस्त झेलने वाली मुंबई इंडियंस की नजरें वापसी करते हुए 28 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ जीत हासिल करने पर होंगी।

Open in app