IPL 2019: मुंबई इंडियंस ने हमें उन्नीस साबित कर दिया: चेन्नई के कोच स्टीफन फ्लेमिंग

Stephen Fleming: चेन्नई सुपरकिंग्स के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने मुंबई इंडियंस से मिली हार के बाद कहा है कि विपक्षी टीम ने उन्हें हर क्षेत्र में उन्नीस साबित कर दिया

By भाषा | Published: May 8, 2019 06:21 PM2019-05-08T18:21:10+5:302019-05-08T18:21:10+5:30

IPL 2019: Mumbai Indians Outplayed Us, Says Chennai Super Kings Coach Stephen Fleming | IPL 2019: मुंबई इंडियंस ने हमें उन्नीस साबित कर दिया: चेन्नई के कोच स्टीफन फ्लेमिंग

मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपरकिंग्स को पहले क्वॉलिफायर में 6 विकेट से हरा दिया

googleNewsNext

चेन्नई, आठ मई: चेन्नई सुपर किंग्स के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने स्वीकार किया कि आईपीएल के पहले क्वॉलिफायर में उनकी टीम को मुंबई इंडियंस ने हर विभाग में पछाड़ दिया। फ्लेमिंग ने कहा कि मुंबई ने चेन्नई को रास आने वाली चेपाक की पिच पर भी बेहतरीन क्रिकेट खेली। मुंबई ने जीत के लिये 132 रन का लक्ष्य 18.3 ओवर में हासिल करके छह विकेट से जीत दर्ज की।

उन्होंने कहा, 'मुंबई ने आत्मविश्वास से खेलते हुए हमें दबाव में ला दिया। उन्होंने हमारे हालात में भी अच्छी क्रिकेट खेली और हमें उन्नीस साबित कर दिया।' फ्लेमिंग ने कहा, 'उनके पास ऐसे कुछ खिलाड़ी हैं जिन्हें यहां के हालात रास आते हैं। चेन्नई में उनका अच्छा रिकॉर्ड है और वे हालात के अनुकूल ढल गए। मुंबई फॉर्म में है और काफी संतुलित टीम है।' 

उन्होंने कहा कि उनके बल्लेबाजों को पावरप्ले के ओवरों में अच्छा प्रदर्शन करके बड़ा स्कोर बनाना होगा। उन्होंने कहा, 'पारी को रफ्तार देना जरूरी है। हम पावरप्ले में काफी पिछड़ रहे हें। हमें उसमें रन बनाने होंगे क्योंकि धीमी शुरुआत से टीम को नुकसान हो रहा है।' 

पिछले साल चेन्नई के लिये सर्वाधिक रन बनाने वाले शेन वॉटसन फॉर्म में नहीं है लेकिन फ्लेमिंग ने उनका बचाव किया। उन्होंने कहा, 'उनका साथ देना होगा क्योंकि वे अच्छा प्रदर्शन करते आये हैं। क्रिकेट काफी क्रूर खेल है खासकर जब आप ऐसे हालात में खेलते आये हों।'

Open in app