IPL 2019: मुंबई इंडियंस की नजरें चेन्नई के खिलाफ 'खास' शतक पर, बनेगी ये कारनामा करने वाली पहली टीम

Mumbai Indians: मुंबई इंडियंस की टीम के पास चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ एक नया शतक बनाने पर होंगी, एक और जीत के साथ रच देगी इतिहास

By अभिषेक पाण्डेय | Published: April 03, 2019 5:22 PM

Open in App

मुंबई इंडियंस की टीम बुधवार (03 अप्रैल) को जब अपने घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ उतरेगी तो उसकी नजरें एक और जीत के साथ जीत का शतक पूरा करने पर होंगी। मुंबई की टीम ये उपलब्धि हासिल करने वाली पहली टीम बन जाएगी। 

मुंबई की टीम के लिए आईपीएल 2019 की शुरुआत खास नहीं रही है और वह अब तक अपने तीन मैचों में से एक ही जीत सकी है और पॉइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर है। लेकिन अब उसकी नजरें चेन्नई के खिलाफ जीत के साथ नया इतिहास रचने पर होंगी। चेन्नई की टीम इस सीजन के अपने पहले तीनों मैच जीतते हुए पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है।

मुंबई के पास एक खास शतक बनाने का मौका

रोहित शर्मा की टीम अगर इस मैच में जीत हासिल कर लेती है तो वह आईपीएल इतिहास में 100 मैच जीतने वाली पहली टीम बन जाएगी। मुंबई ने ये मैच 98 मैच जीते हैं, जबकि एक मैच सुपर ओवर (गुजरात लांयस के खिलाफ 2017) में जीता है।

IPL में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीमें

मुंबई इंडियंस- कुल मैच: 174, जीते: 99, हारे: 75, अनुपात: 1.30

चेन्नई सुपरकिंग्स- कुल मैच: 151, जीते: 93, हारे: 56, अनुपात: 1.66

ऐसे में धोनी की टीम के ऊपर मुंबई को इस ऐतिहासिक उपलब्धि को हासिल करने से रोकने का दबाव होगा। लेकिन रिकॉर्ड बताते हैं कि उसके लिए ये आसान नहीं होगा।

अब तक इन दोनों टीमों के बीच हुए 24 आईपीएल मैचों में से मुंबई ने 13 मैच जीते हैं जबकि चेन्नई ने 11 मैच जीते हैं। वानखेड़े में इन दोनों के बीच खेले गए 8 मैचों में से मुंबई ने 5 जबकि चेन्नई ने 3 मैच जीते हैं।

आखिरी बार इन दोनों टीमों के बीच वानखेड़े में हुई भिड़ंत में चेन्नई ने मुंबई इंडियंस को एक विकेट से मात दी थी। चेन्नई की टीम अपने आखिरी छह आईपीएल मैचों में अजेय रही है, इनमें मुंबई और हैदराबाद के खिलाफ पिछले साल मिली जीत भी शामिल हैं। 

टॅग्स :मुंबई इंडियंसआईपीएल 2019चेन्नई सुपर किंग्सइंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)रोहित शर्मा

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या