IPL 2019: CSK कोच स्टीफन फ्लेमिंग का बयान, 'धोनी और जडेजा बहुत बीमार और वायरस से पीड़ित हैं'

Stephen Fleming: चेन्नई सुपरकिंग्स के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने बताया है कि एमएस धोनी के साथ-साथ रवींद्र जडेजा भी काफी बीमार हैं और दोनों ही वायरस से पीड़ित हैं

By भाषा | Published: April 27, 2019 2:50 PM

Open in App

चेन्नई, 27 अप्रैल: चेन्नई सुपरकिंग्स के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा है कि कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा बीमार हैं। यह खबर विश्व कप का इंतजार कर रहे भारतीय प्रशंसकों को मायूस कर सकती है। धोनी और जडेजा के बिना शुक्रवार को सुरेश रैना की अगुवाई में चेन्नई की टीम घरेलू मुकाबले में मुंबई इंडियन्स से 46 रन से हार गयी थी।

बुखार के कारण धोनी मैदान में नहीं उतर सके थे। धोनी और जडेजा की बीमारी के बारे में फ्लेमिंग ने कहा, 'वे (धोनी और जडेजा) दोनों ही काफी बीमार हैं। दोनों अस्वस्थ है, विषाणु और जीवाणु की चपेट में है। बहुत सारी टीमें इस समय ऐसी स्थिति से संघर्ष कर रही हैं।

टूर्नामेंट के इस सत्र में धोनी सात पारियों में 100 से अधिक के औसत से 314 रन के साथ चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।

विश्व कप इंग्लैंड में 30 मई से शुरू हो रहा है जिसमें धोनी और जडेजा दोनों भारतीय टीम का हिस्सा हैं। टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच जून को अपने अभियान की शुरूआत करेगी। प्लेऑफ में जगह पक्की कर चुकी चेन्नई की टीम का अगला मुकाबला एक मई को दिल्ली कैपिटल्स से होगा। फ्लेमिंग ने कहा कि पिछले दो सप्ताह में टीम ने छह मैच खेले हैं और चार के विश्राम से खिलाड़ियों को फायदा होगा।

न्यूजीलैंड के इस पूर्व कोच ने कहा, 'हम चार दिन के विश्राम का इंतजार कर रहे थे। मुझे लगता है कि मुंबई (पांच दिन का विश्राम) को इसका फायदा मिला है। हम भी वही करेंगे।'

टॅग्स :एमएस धोनीरवींंद्र जडेजाचेन्नई सुपर किंग्सआईपीएल 2019इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या