IPL 2019: रन आउट होने से बचने के लिए वापस लौट रहे थे गेल, राहुल चहर ने पकड़ लिया पैर, देखें वीडियो

IPL 2019: पंजाब 8 ओवर में 90 रन बना चुकी थी। गेल शानदार बैटिंग कर रहे थे। दीपक चहर की गेंद पर केएल राहुल ने सीधा शॉट लगाया। बॉल सीधे स्टंप से टकरा गई...

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: May 06, 2019 6:09 PM

Open in App

इंडियन प्रीमियर लीग सीजन-12 में रविवार (5 मई) को चेन्नई सुपर किंग्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच मैच के दौरान कुछ ऐसा हुआ, जिसने सभी को हैरान कर दिया। पंजाब की पारी के 8.1 ओेवर में जब रन आउट होने से बचने के लिए क्रिस गेल वापस लौट रहे थे, तो राहुल चहर ने उनका पैर पकड़ लिया। 

दरअसल उस वक्त दोनों खिलाड़ी आपस मे मजाक कर रहे थे। पंजाब 8 ओवर में 90 रन बना चुकी थी। गेल शानदार बैटिंग कर रहे थे। दीपक चहर की गेंद पर केएल राहुल ने सीधा शॉट लगाया। बॉल सीधे स्टंप से टकरा गई। नॉन स्ट्राइकिंग एंड पर खड़े गेल ने वापस क्रीज पर बल्ला टिका दिया, लेकिन इसके बाद उन्हें मस्ती सूझी।

गेल दिखावटी अंदाज में क्रीज से बाहर निकलने लगे। गेंद उनके पैर के ही पास थी। चहर ने भी मजाक में गेल का पैर पकड़ लिया, मानो वह वापस क्रीज पर लौटने नहीं देना चाहते हों। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ।

बता दें कि मोहाली में किंग्स इलेवन पंजाब ने चेन्नई सुपर किंग्स को 6 विकेट से मात दी। मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने 5 विकेट के नुकसान पर 170 रन बनाए। टारगेट का पीछा करते हुए पंजाब ने 18 ओवर में 4 विकेट खोकर मैच अपने नाम कर लिया। इसी के साथ पंजाब का इस सीजन अभियान भी समाप्त हो गया।

टॅग्स :इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)आईपीएल 2019क्रिस गेलकिंग्स इलेवन पंजाबचेन्नई सुपर किंग्स

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या